Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

तेज गर्मी और लू को देखते हुए राहत और स्वास्थ्य विभाग काे दिए आवश्यक दिशा-निर्देश : CM योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 17, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
CM Yogi
16
SHARES
527
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ: प्रदेश भर में इन दिनों तेज गर्मी और लू (हीट वेव) का भीषण प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राहत विभाग और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। सीएम ने विभाग को प्रदेशवासियों को अलर्ट करने एवं हीट स्ट्रोक से बचाव संबंधी सुझाव देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को जागरूक करने के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें तेज गर्मी और लू से बचाव संबंधी सुझाव दिये गये हैं। साथ ही विभिन्न पोस्टर और पर्चों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
Load More

दाेपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप में घरों से न निकलें बाहर
प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पार्थ सारर्थी सेन शर्मा ने बताया कि सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में विभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कई जरूरी सुझाव दिए गये हैं।प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें, हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें और धूप में छाता या चश्मा ज़रूर लगाएं। लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें जैसे नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि। घरों और कार्यस्थलों पर पर्दों या शेड का प्रबंध करें ताकि सीधे सूर्य की किरणें अंदर न आएं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। वहीं दूसरी ओर यह चेतावनी भी दी है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचें। खाली पेट, अधिक प्रोटीन या बासी भोजन का सेवन न करें। धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को अकेला न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।

ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह
योगी सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ने हीट वेव से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को भी पोस्टरों के माध्यम से साझा किया है। इनमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाना, लाल और सूखी त्वचा, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द, घबराहट, मतली या उल्टी शामिल हैं। यदि किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखें तो उसे तुरंत छायादार जगह पर ले जाकर ठंडा पानी पिलाएं, संभव हो तो ठंडे पानी से नहलाएं और तुरंत एम्बुलेंस या डॉक्टर को बुलाएं। इसके अलावा श्रमिकों और बच्चों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों के लिए आवश्यक है कि उन्हें नियमित अंतराल पर विश्राम दिया जाए और उनके लिए ठंडी और छायादार जगह की व्यवस्था हो। भारी श्रम कार्यों को सुबह या शाम के समय में कराया जाए। बच्चों को दोपहर के समय धूप में खेलने से रोका जाए, उनके कपड़े ढीले और हल्के हों और वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। कभी भी बच्चों को गर्मी में बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें।

हीट वेव से बचाव के लिए मित्र प्रणाली लागू
सीएम योगी ने निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों की निगरानी के लिए तुरंत “मित्र प्रणाली” लागू की जाए। इसके तहत साथी एक-दूसरे की सेहत का ध्यान रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही भारी उद्योगों में गर्म उपकरणों को इन्सुलेट करने और बच्चों के लिए कूल शेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों से अपील की है कि हीट वेव के प्रति सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति में गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं या एम्बुलेंस सेवा 108 पर कॉल करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Modi government

मोदी सरकार की तीसरी बार वापसी से विपक्षी दलों को मजबूती?

August 23, 2024
PM Modi's US

पीएम मोदी के US दौरे पर हुआ बड़ा सौदा!

June 22, 2023
यति नरसिंहानंद गिरी

शर्मिष्ठा की असंवैधानिक गिरफ्तारी के जिम्मेदार गांधी की समाधि पर करेंगे उपवास : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!
  • भारत में खत्म होने वाला है तेल संकट, दोस्त ने दे दिया बड़ा ऑफर
  • पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.