Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

बरसात में छू भी नहीं पाएगा वायरल इन्फेक्शन, बस ये आयुर्वेदिक नुस्खे कर लें रूटीन में शामिल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 15, 2024
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
Viral infection
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण और फ्लू जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। इस दौरान वातावरण में हानिकारक बैक्टिरिया होते हैं, जो लोगों को बहुत जल्दी बीमार बना सकते हैं। इस दौरान बच्चे अधिक फ्लू की चपेट में आते हैं। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप आयुर्वेद के बताए कुछ सरल नुस्खों को डाइट में शामिल कर लें, तो सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार आदि जैसी समस्याओं की चपेटम में आने से बच सकते हैं। ऐसे कई आयुर्वेदिक नुस्खे हैं, जो आपको वायरल फीवर और मौसमी संक्रमण से बचाने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौर ने सोशल मीडिया बरसात में बीमार पड़ने से बचने के लिए कुछ आयुर्नवेदिक नुस्खे शेयर किए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं…

डॉ. चैतली के अनुसार, बरसात के मौसम में लोग वायरल संक्रमण, हाई फीवर, खांसी और सर्दी से पीड़ित हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ सरल नुस्खों की मदद से इनसे बचाव कर सकते हैं। बचाव हमेशा उपचार से बेहतर होता है। बरसात में स्वस्थ रहने में ये आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद करेंगे..

इन्हें भी पढ़े

Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
aloo ki vrat wali namkeen

आलू से व्रत वाली नमकीन कैसे बनाएं?, जानिए आसान तरीका

March 19, 2026
Load More

गुनगुना पानी पिएं

कोशिश करें कि रोज गर्म पानी पिएं। या फिर पानी को एक बार उबालकर रख लें और दिन भर इसका सेवन करें।

ताजा खाएं

बरसात में हमेशा गर्म और ताजा भोजन करें। बचा हुआ या बासी और ठंडा भोजन करने से बचें। साथ ही, ठंडी ड्रिंक पीने से भी बचें।

हल्दी वाला दूध पिएं

रोज सुबह या रात में सोने से पहले दूध में हल्दी, काली मिर्च और ताजी/सूखी अदरक मिलाकर उबालें और इस दूध का सेवन करें। इससे सूजन को रोकने में मदद मिलेगी।

शहद का सेवन करें

शहद खांसी और सर्दी की स्थिति को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी मानसून में शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी बताया गया है।

हरी मूंग दाल खाएं

मूंग की दाल बुखार की स्थिति में सबसे अच्छा फूड है, यह सूजन और खांसी को कम करती है। ऐसे में आप रोजाना मूंग दाल का सूप पी सकते हैं।

तुलसी की चाय

तुलसी की चाय इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे बेस्ट है। अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने, वायरल संक्रमण और सर्दी और एलर्जी से बचने के लिए रोजाना 1 कप तुलसी की चाय पियें।

प्राणायाम करें

इम्यूनिटी बढ़ाने, खांसी और सर्दी की स्थिति में सुधार और बचाव के लिए प्राणायाम बहुत जरूरी है।

अधिक एक्सरसाइज न करें

कोशिश करें कि आप अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। इस मौसम में अत्यधिक परिश्रम से शरीर में कमजोरी आएगी।

भाप लें

भाप लेने से वायरस को मारने और अनावश्यक खांसी-जुकाम को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, यह सूजन को कम करने का काम करती है।

पर्याप्त आराम

बीमारियों से बचने और इनसे जल्दी छुटकारा पाने के लिए आराम सबसे जरूरी है। यह शरीर के लिए एक सुपर शक्तिशाली दवा है। आपको अपनी नींद का ध्यान रखना होगा। जब भी आपके शरीर को आराम की आवश्यकता हो, तो उसे बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आराम करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CMD WCL Shri J P Dwivedi

सीएमडी डब्ल्यूसीएल श्री जे पी द्विवेदी “आउटस्टैंडिंग सीईओ ऑफ़ दि इयर” अवार्ड से सम्मानित

December 22, 2024
Corona virus

चीन जैसी कोरोना लहर से क्या भारत बच पाएगा?

December 29, 2022
jee advanced

JEE Advanced Result : सपनों को सच करने की उड़ान, रजित गुप्ता ने JEE Advanced 2025 में मारी बाजी!

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.