Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों को एक माह में यूजीसी पे स्केल, सीएम जयराम ने मंडी में किया एलान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों को एक माह में यूजीसी पे स्केल मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के शुभारंभ पर कही। जुलाई में इस विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह राज्य का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बाद दूसरा विश्वविद्यालय बना। यूजीसी पे स्केल देने की घोषणा के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों ने हड़ताल वापस ले ली है।

विश्वविद्यालय के शुभारंभ के बाद मंडी देव सदन में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि इस विवि के अधीन पांच जिलों मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के सभी 140 सरकारी और निजी कॉलेज आएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही यूजीसी पे स्केल देने की शिक्षकों की मांग सरकार ने मान ली है। एक माह में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार आर्थिक कठिनाई के दौर से गुजर रही है, लेकिन किसी का हक नहीं रुकेगा।

इन्हें भी पढ़े

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
Load More

विवि का कैंपस बासाधार में बनाने पर विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र बासाधार में विवि का कैंपस बनाने पर विचार किया जा रहा है। अभी वल्लभ कॉलेज परिसर में स्थित भवन से इसका संचालन होगा। यहां 27 करोड़ की लागत से एक अन्य भवन भी बन रहा है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों के नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चे साधन और सुविधाओं की कमी के बावजूद बेहतर परिणाम दे रहे हैं।

शिक्षकों ने किया था पूर्ण शिक्षा बंद का एलान
यूजीसी पे स्केल लागू करने में हो रही देरी से उखड़े शिक्षकों ने प्रदेश के  विश्वविद्यालयों में मंगलवार, जबकि कॉलेजों के शिक्षक पांच जुलाई से पूर्ण शिक्षा बंद का एलान किया था।  संयुक्त संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का कहना था कि यूजीसी पे स्केल लागू करने के फैसले को सरकार कमेटियों का गठन करने की बात कहकर टाल रही है। पंजाब सरकार 25 जून को यूजीसी पे स्केल लागू करने की घोषणा कर चुकी थी। समिति शिक्षकों को 1 जनवरी, 2016 से यूजीसी पे स्केल का लाभ देने की मांग कर रही है। प्रदेश में विश्वविद्यालयों के 1,000 व कॉलेजों के करीब 2,000 शिक्षकों को यूजीसी पे स्केल का लाभ मिलेगा।

शिवधाम के दूसरे चरण का कार्य सितंबर में
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी छोटी काशी के नाम से मशहूर है। अब यहां पर शिवधाम भी जमीन पर खड़ा हो रहा है। 50 करोड़ की लागत से बनने वाला प्रथम चरण सितंबर में पूरा हो जाएगा। 100  करोड़ के दूसरे चरण का कार्य सितंबर में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में बनने वाला शिवधाम धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा।

हर हाल में बनेगा मंडी का एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि एयरपोर्ट को लेकर विपक्ष के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट हर हाल में बनकर रहेगा। इसकी तकनीकी प्रक्रिया कुछ हद तक पूरी हो चुकी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ एक कंपनी की ओर से सोशल इंपैक्ट का सर्वे किया जाना है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी, एक बार भूमि अधिग्रहण हो गया तो उसके बाद एयरपोर्ट का कार्य नहीं रुकेगा।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला के सभी विधायक, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. देवदत्त शर्मा, प्रो. वाइस चांसलर अनुपमा सिंह व अन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UNSC

राम मंदिर पर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी…UN से अपील, मुस्लिम विरासत को खतरा बताया

November 26, 2025

दु:स्वप्न का साकार होना

July 1, 2022
कचरा प्रबंधन

कचरा प्रबंधन का राजनीतिक अर्थशास्त्र और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण

May 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.