Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

वोट दो और फ्री में पोहा-जलेबी खाओ, इन शहरों में बंपर ऑफर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
poha-jalebi
13
SHARES
424
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरणों का मतदान हो चुका है। अब चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बंपर मतदान अभी भी चुनाव आयोग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। तीसरे चरण में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ था। मतदाताओं को रिझाने के लिए अब चुनाव आयोग ही नहीं व्यापारियों और जिला प्रशासनों ने भी नई मुहिम शुरू की है। लोगों को मतदान करने पर फ्री में पोहा-जलेबी और मूवी टिकट पर बंपर डिस्काउंड दिया जा रहा है। कई शहरों में मेट्रो ट्रेन में यात्रा पर भारी छूट के अलावा कई ऑफर दिए जा रहे हैं।

पहले तीन चरणों के मतदान के बाद अब 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को अगले चरणों के लिए वोटिंग की जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, तीन चरणों में उम्मीद के मुताबिक मतदान नहीं हुआ। पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान और तीसरे चरण में यह आंकड़ा 65.68 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। तमाम राजनीतिक दलों, नेताओं और आइकन्स द्वारा अपील किए जाने के बावजूद लोगों में मतदान के प्रति सुस्त रवैया बरकरार है। ऐसे में निर्वाचन आयोग, जिला प्रशासन के साथ स्थानीय व्यापारियों ने भी लोगों को जागरुक करने के लिए लुभावने ऑफर निकाले हैं।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Load More

दिल्ली में सवैतनिक अवकाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदान के दिन निर्वाचन आयोग ने ऐसी तैयारी की है कि कोई कर्मचारी वोटिंग न टाले। यहां 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने लोगों को मतदान करने का समय देने के लिए शहर में सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, दिल्ली के सभी पात्र कर्मचारी, चाहे वे सरकारी हों या प्राइवेट, उन्हें वोट देने के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

मुंबई में मेट्रो ट्रेन पर खास ऑफर

20 मई को मुंबई की कई लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में मेट्रो प्रशासन ने कुछ रूट्स के यात्रियों को मतदान के दिन यात्रा करने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट का ऑफर दिया है।

फ्री में खाओ पोहा-जलेबी

मध्य प्रदेश के इंदौर में 13 मई को मतदान होना है। यहां बस ऑपरेटरों ने मतदान करने वालों के लिए तीन दिनों तक फ्री में यात्रा का वादा किया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर टी-शर्ट और टोपी के लिए लकी ड्रा भी निकाला जा रहा है। इंदौर में व्यापारी संघों ने घोषणा की है कि वह स्याही लगी उंगली दिखाने पर मतदाताओं को पोहा और जलेबी का मुफ्त नाश्ता देंगे।

गुरूग्राम में मूवी टिकट पर भारी छूट

25 मई को गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में गुरुग्राम जिला प्रशासन ने मल्टीप्लेक्स के साथ मिलकर लोगों के लिए विशेष ऑफर निकाला है। मतदान करने वाले को मूवी टिकट और मल्टीप्लेक्स में मिलने वाले स्नैक्स पर भारी छूट का ऑफर निकाला है। शर्त है कि आपकी उंगली पर मतदान वाली स्याही होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
poisonous air

जहरीली हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, दिल और दिमाग के लिए ये बेहद खतरनाक

April 5, 2022
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो और DTC बसों का बदला समय, जानिए किस टाइम से चलेगी पहली मेट्रो!

May 24, 2024
Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूज़वीक इंटरव्यू में ट्रंप के दावों को खारिज किया !

July 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.