Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में मतदान खत्म, क्या बदलेगा रिवाज?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2022
in राज्य
A A
Himachal Pradesh Election
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है. इससे मतदान प्रतिशत में पिछले चुनाव के मुकाबले काफी इजाफा हुआ है. इससे बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं. बीजेपी दावा कर रही है कि यूपी की तरह से ही हिमाचल में रिवाज बदलने वाला है. यहां दोबारा से बीजेपी को जीत मिलने जा रही है. उधर, कांग्रेस ने भी अपनी ओर से जीत का दावा किया है. बहरहाल राज्य के मतदाताओं ने अपना फैसला ईवीएम में दर्ज करा दिया है. इसका खुलासा आठ दिसंबर को होगा. उसी समय पता चलेगा कि जयराम की जय होगी या हिमाचल में रिवाज कायम रहेगा.

बता दें कि तेजी से हो रहे मतदान को आधार बनाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस बार कुछ ऐसा ही हिमाचल में होने वाला है. हिमाचल भी रिवाज बदलने वाला है. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोबारा सरकार बनने का भरोसा जताया. बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है इसलिए हमेशा यहां अच्छी पोलिंग होती है. मोदी जी के आशीर्वाद से जयराम जी ने जिस तरह से हिमाचल को आगे बढ़ाया है उसको लोग एक बार फिर से मौका देना चाहते हैं. नड्डा ने कहा कि वह BJP के पक्ष में वातावरण देख रहा हैं.

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

धीमी रही मतदान की शुरूआत

निर्वाचन आयोग से मिले इनपुट के मुताबिक सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन शुरुआती घंटे में रफ्तार बहुत कम रही. सुबह 11 बजे तक 19.98 प्रतिशत मतदान हो सका था. हालांकि दोपहर बाद एक बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़ कर 37.19 प्रतिशत और तीन बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. ऊंचाई वाले जिले लाहौल-स्पीति में अपराह्न तीन बजे तक सबसे अधिक 62.75 प्रतिशत और सिरमौर जिले में 60.38 फीसदी जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में 58.9 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

कुल्लू में सबसे कम वोटिंग

जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद तीन बजे तक कुल्लू जिले में सबसे कम 46 प्रतिशत वोट पड़े. जबकिमंडी में सिराज, जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं और सुजानपुर में 65 प्रतिशत मतदान हुआ. यह 68 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक है.कुल्लू में अन्नी सीट पर 62.4 प्रतिशत, अरकी में 40 प्रतिशत और डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र में 38.44 प्रतिशत मतदान हुआ.मुख्यमंत्री ठाकुर ने मंडी में एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया. इससे पहले उन्होंने शिमला के शनि मंदिर में पूजा की.

‘आप’ पर बीजेपी के साथ का आरोप

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर बीजेपी के साथ का आरोप लगाया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी को जीताने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वहां अपने उम्मीदवार तो वापस नहीं लिए, लेकिन अपना पूरा प्रचार वापस ले लिया. गहलोत ने कहा कि आप हिमाचल में जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी को जीताने के लिए गई है.

ताशीगंग में 100 फीसदी वोटिंग

दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले वोटिंग बूथ पर शनिवार को 100 फीसदी वोटिंग हुई है. यहां कुल 52 मतदाता हैं. यह बूथ समुद्रतल से करीब 15,256 फुट की ऊंचाई पर है. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा के ताशीगंग स्थित यह बूथ चसाक भटोरी निकटतम रोड हेड से सबसे दूर मतदान केंद्र है. मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाता कम से कम 14 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे.

दिव्यांगों के लिए बने स्पेशल बूथ

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर बताया कि राज्य में कुल 56,000 पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. खासतौर पर 37 मतदान केंद्रों का संचालन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा ही किया गया. यह उनके रोजगार का एक साधन भी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

पटना में जुटे 15 दल क्या बिगाड़ सकेंगे बीजेपी का खेल

June 24, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक : CM की रेस में सबसे आगे ये 5 नाम

May 14, 2023
Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी

January 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.