Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

थमेगा युद्ध, इजराइल-हमास और US के बीच बन रही क्या डील?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 19, 2023
in विशेष, विश्व
A A
hamas attacked israel
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इजराइल, हमास और अमेरिका एक समझौते पर पहुंचने के करीब हैं जो संभावित रूप से इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को रोक सकता है. इसके बदले गाजा में बंदी बनाई गई दर्जनों महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जा सकता है. चर्चा से परिचित लोगों ने कहा है कि अंतिम समय की किसी भी बाधा का समाधान होने तक, बंदियों की रिहाई अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकती है.

प्रस्तावित समझौते में यह तय किया जाएगा कि युद्ध में शामिल सभी पक्ष लड़ाई में पांच दिन के विराम पर सहमत होंगे. इस दौरान हर 24 घंटे के नियमित अंतराल पर 50 या इससे ज्यादा बंदियों के समूह को रिहा किया जाएगा. इससे युद्धविराम पर सहमति के दौरान बंदियों की रिहाई संभव हो सकेगी. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट किया गया है कि खबर लिखे जाने तक इजराइल-हमास में ऐसी कोई डील नहीं हो सकी है.

इन्हें भी पढ़े

us-iran war

ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार

March 26, 2026
russia

ईरान-अमेरिका की लड़ाई में मालामाल हुआ रूस!

March 26, 2026
iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

अमेरिका युद्धविराम का कर रहा था विरोध

बंधकों के परिवार के लोग स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बेंजामिन नेतन्याहू शासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. कमोबेश 240 इजराइली और विदेशी नागरिक हमास की बंधक में हैं. बीते दिन नेतन्याहू की ऑफिस के बाहर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द बंधकों को वापस लाने की मांग की. इस बीच युद्धविराम पर वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद जो बाइडेन प्रशासन ने किसी भी संभावित डील से इनकार किया है. अमेरिका अबतक युद्धविराम के विरोध का समर्थक रहा है.

बंधकों को छोड़ने के लिए हमास की शर्त

ऐसा पहली बार नहीं है जब युद्धविराम की खबरें सामने आई हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इजराइल-हमास में आने वाले दिनों में युद्धविराम पर डील हो सकती है. उधर हमास भी कहता रहा है कि जबतक इजराइल सभी फिलिस्तीनी कैदियों को नहीं छोड़ेगा तबतक इजराइली-विदेशी बंधकों की रिहाई नहीं होगी. बीते दिन यह भी खबरें आई कि नेतन्याहू शासन इसके लिए तैयार है, लेकिन सभी कैदियों की रिहाई पर सहमत नहीं है.

बाइडेन का लेख, नेतन्याहू ने किया खारिज

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बीच दो लेख लिखे हैं. एक लेख में तो अलग से उन्होंने इजराइल को खुला समर्थन दिया. यह बताया कि अमेरिकी किस स्तर तक इजराइल की मदद कर रहा है. अन्य लेख में उन्होंने बताया कि अमेरिका मासूम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. अपने लेख में उन्होंने वेस्ट बैंक और गाजा के एकीकरण की बात की. उन्होंने गाजा से बलपूर्वक फिलिस्तीनियों को बाहर ना करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद फिलिस्तीनियों के हितों को सुना जाना चाहिए. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इजराइली पीएम ने जो बाइडेन के लेख की कुछ बातों को खारिज किया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

धाकड़ धामी के कड़े तेवर, देवभूमि में नहीं चलेगा कोई जिहाद !

May 9, 2025
right road

सही सड़क को उखाड़ने का खेल!

February 5, 2026
court

सेवा विस्तार पर सवाल

July 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स
  • PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.