Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

चहरे की खूबसूरती को फीका करते हैं मस्से, इन्हें हटाने के लिए आजमाए ये तरीके

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 22, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

खूबसूरत त्वचा की चाहत सभी रखते है और इसके लिए चहरे पर आए दाग-धब्बे दूर करने के तरीके अपनाए जाते हैं। लेकिन यह खूबसूरती तब फीकी पड़ जाती हैं जब चहरे पर किसी जगह मस्सा अर्थात स्किन टैग उग आता हैं। मस्से होना वैसे तो कोई दर्दनाक समस्या नहीं है लेकिन यह खूबसूरती घटाने का काम करता हैं। चहरे से इन मस्सों को दूर करने के लिए कुछ लोग सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। लेकिन यह एक खर्चीला तरीका हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से सस्ते में इन मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टेरियल के गुण एक्ने की समस्या को दूर करने के अलावा त्वचा के टैग से छुटकारा पाने में मदद करता हैं। इसका उपयोग करने से पहले आप मस्से वाली जगह को पानी से साफ कर लें। फिर रूई की सहायता से तेल को मस्से पर लगाते हुये तेल की मालिश करें। रात भऱ लिए जगह पर एक पट्टी बांधकर रखें। इस उपचार को कई बार करने से मस्सा सूखकर गिर जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

aloo matar

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ये 6 सब्जियां? देखिए कैसे बढ़ा सकती हैं आपका वजन

March 11, 2026
white sesame seeds

सेहतमंद जीवन के लिए सफेद तिल, जानें रोजाना सेवन के असरदार फायदे

March 10, 2026
सौंफ और जीरा

बढ़ते वजन पर लगाम लगाएगा सौंफ और जीरा, जान लें सेवन का सही तरीका

March 6, 2026
wheat रोटी

गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? ये लोग हो जाएं सावधान

March 3, 2026
Load More

केले का छिलका
केला ही नहीं इसके छिलकों के भी बेशुमार फायदे हैं। केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है। इसके लिए रात को मस्से वाली जगह पर केले के छिलके को रखकर उस पर कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए।

सेब का सिरका
सेब के सिरके की कुछ बूंदे रूई की मदद से अपने मस्से पर डालें और मस्से पे रूई रख कर 15-20 मिनट के लिए पट्टी के साथ कवर कर दें। कुछ समय के बाद त्वचा को धो इस विधि को सप्ताह भर दोहराएं। इस से मस्सा कुछ ही दिनों में अपने आप झड़ जायेगा।

प्याज का रस
प्याज का रस मस्सों को हटाने के लिए रामबाण उपाय है। इसे 20 से 30 दिन तक मस्से पर लगाएं और जब भी समय मिलें प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसे प्रक्रिया को दिन दो-तीन बार करें। इससे मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

ऐलोवेरा जेल
घर में लगे ऐलोवेरा प्लांट यानी घृतकुमारी से हर दिन आप कुछ ताजा ऐलोवेरा जेल निकालें और फिर इसे मस्से पर लगा लें। यह प्रक्रिया आपको दिन में 3 से 4 बार करनी है। ऐलोवेरा जेल में ऐसे कई प्राकृतिक गुण और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपके मस्से को जल्दा सुखा देंगी। लगातार इस विधि का उपयोग करने से मस्सा खुद-ब-खुद सूख जाएगा और धीरे-धीरे इसके निशान भी गायब हो जाएंगे।

पपीता
एक कच्चे पपीते की सतह पर हल्के कट लगाकर उससे निकलने वाले पौधे के रस या जिसे हम पपीता का दूध भी कह सकते हैं उसे इक्हठ्ठा करें। इस गाढ़े दूध में कुछ मात्रा में पानी मिलाकर इसे मस्से पर लगाएं। बेहतर परिणामों के लिए आप इसे 2 सप्ताह तक उपयोग करें। यह आपकी त्वचा से मस्से को दूर करने में मदद करेगा।

शहद
मस्सों को हटाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए शहद को मस्से पर लगा कर 10-12 घंटे के लिए इसे डॉक्टर टेप से ढक्कर रखें और बाद में इसे उतार दें। इस उपाय को 15 दिन करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।

लहसुन
स्कीन टैग से छुटकारा पाने के लिये आप लहसुन को छीलकर उसका पेस्ट बना लें और उसे टैग पर लगाकर एक पट्टी से कवर करलें। फिर सुबह उस जगह को पानी से धो लें, इस प्रक्रिया को तब तक दोहराते रहे जब तक कि त्वचा का टैग सूख कर गायब ना हो जाए।

बेकिंग सोडा और अरंडी का तेल
बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल का मिक्स तैयार करें। इसके लिए 2 चुटकी बेकिंग सोडा और कुछ बूंद अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल लें। इस मिक्स को मस्से पर लगा लें। ध्यान रखें पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए ताकि मस्से पर टिका रहे। इस मिक्स को मस्से पर रात के समय सोने से पहले लगाएं। इसे लगाने के बाद ऊपर से बैंडेज लगा लें। यह बैंडेज रातभर के लिए लगी रहने दें। सुबह इसे हटाकर त्वचा को साफ कर लें। इस विधि को 3 से 5 दिन तक लगातार अपनाएं। विश्वास कीजिए आपका मस्सा पूरी तरह गायब हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rahul gandhi

मानहानि केस: वो 2 दलीलें, जिससे राहुल गांधी को मिली ‘सुप्रीम’ राहत

August 4, 2023
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि जी की हुई पूजा-अर्चना

April 4, 2025
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

इतिहास के पन्नों में सच्चाई छुपती नहीं, देश के लिए कौन लड़ा, कौन झुका, ये जनता देखती है !

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.