Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2025
in खेल
A A
captain Suryakumar Yadav
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से पटकनी दी। इससे भी बड़ी बात ये रही कि इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीमें कुल तीन बार आमने सामने आईं और हर बार भारत ने उसे हराने में कामयाबी हासिल की। अब एशिया कप का खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात की है। ट्रॉफी को लेकर जो कुछ हुआ, उस पर भी सूर्या ने अपनी बात रखी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो एक्स पर पोस्ट किया, उस पर भी अपनी राय रखी है।

ट्रॉफी न लेने को लेकर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम ने भले ही एशिया कप जीत लिया हो, लेकिन ट्रॉफी नहीं ली। इसको लेकर 28 सितंबर की देर रात तक ड्रामा चलता रहा। दरअसल भारतीय टीम ने साफ कर दिया था कि वे पीसीबी चीफ और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेंगे। लेकिन मोहसिन नकवी भी अपनी बात पर अड़े रहे। वे एसीसी यानी एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चीफ हैं तो वे चाहते थे कि वे ही ट्रॉफी देंगे, लेकिन भारत ने इससे इन्कार कर दिया। बाद में भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही काफी देर तक मैदान पर जश्न मनाया।

इन्हें भी पढ़े

Virat Kohli

आईपीएल में इतिहास रचने से सिर्फ 9 शॉट दूर कोहली!

March 14, 2026

अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, जानिए मामला

March 10, 2026
shoaib akhtar

भारत की धमाकेदार जीत पर तिलमिलाए शोएब अख्तर, कही ये बात

March 9, 2026
india-new zealand

वर्ल्ड चैंपियन बनकर 3 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा भारत!

March 8, 2026
Load More

सभी के दिल जीतने को बताया असली ट्रॉफी
इस पूरे मामले को लेकर जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रॉफी को लेकर जो कुछ भी हुआ, वे इसे विवाद नहीं कहेंगे। सूर्या ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर आपने देखा होगा तो लोगों ने ट्रॉफी की तस्वीरें इधर-उधर पोस्ट की हैं। लेकिन असली ट्रॉफी तब होती है जब आप सभी का दिल जीतते हैं, वही असली ट्रॉफी होती है। असली ट्रॉफी मैदान पर मौजूद इतने सारे लोगों की मेहनत और प्रयास है। एशिया कप में मिली शानदार जीत को लेकर सूर्या ने कहा कि यह बहुत अच्छा एहसास था। जब आप कोई टूर्नामेंट बिना हारे जीतते हैं तो आपको बहुत अच्छा लगता है। यह पूरी टीम और पूरे देश के लिए बहुत अच्छा एहसास था और यह बहुत मजेदार था। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी रात में एक साथ आए और बैठे और खूब मस्ती की।

पीएम मोदी के पोस्ट पर भी सूर्या ने रखी अपनी बात
भारतीय टीम ने जब 28 सितंबर की देर रात पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पोस्ट किया था। इस पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि काफी अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी करता है। ऐसा लगा जैसे उसने स्ट्राइक ली और रन बनाए। यह देखना शानदार था और जब सर सामने खड़े हों तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार देर रात ट्वीट कर लिखा था कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025
manipur

राजनीति में उलझकर दम तोड़ते गंभीर मुद्दे!

July 23, 2023
Opposition's

क्या नीतीश कुमार बनेंगे INDIA के संयोजक, समर्थन में 5 दल!

August 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वर्ण मंदिर की स्थापना: गुरु अमर दास की दूरदृष्टि से लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ तक !
  • 5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर
  • बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज!, कब होगा महासंग्राम?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.