Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM केजरीवाल ने 6 जून से 13 जुलाई के बीच जेल में क्‍या किया? LG सक्‍सेना के दावे से खलबली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
CM Kejriwal on meeting LG
8
SHARES
257
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली शराब घोटाला से जुड़े मामले में जेल में बंद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हेल्‍थ को लेकर फिर से सियासत गर्मा गई है. LG सक्‍सेना ने दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर बताया है कि सीएम केजरीवाल के लिए तय किए गए डाइट चार्ट से पता चलता है कि 6 जून से 13 जुलाई 2024 के बीच मुख्यमंत्री ने दिन में तीन बार भोजन के लिए निर्धारित पूरी खुराक नहीं ली. बता दें कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर गंभीर आरोप लगाती रही है. आप नेताओं का आरोप है कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के स्‍वास्‍थ्‍य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्‍हें पूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही है, जिससे उनका वजन लगातार गिर रहा है.

दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भोजन की खुराक और दवाएं संभवत: जानबूझकर नहीं ले रहे हैं. LG सक्‍सेना ने दिल्‍ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में केजरीवाल के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जेल सुपरींटेंडेंट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा जानबूझकर कम कैलोरी लिए जाने के कई उदाहरण हैं, जबकि उन्हें घर का बना खाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है. दिल्‍ली LG के कार्यालय ने कहा कि सक्सेना ने जेल अधिकारियों को सुझाव दिया है कि वे मुख्यमंत्री को निर्धारित भोजन के अलावा दवा और इंसुलिन की तय खुराक लेने की सलाह दे सकते हैं, क्योंकि केजरीवाल टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं.

इन्हें भी पढ़े

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
Load More

LG सक्‍सेना ने लेटर में क्‍या लिखा?

LG सक्‍सेना द्वारा मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र के अनुसार, मील मॉनिटर‍िंग चार्ट से पता चलता है कि 6 जून से 13 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री ने दिन में तीन बार निर्धारित पूरी खुराक का सेवन नहीं किया. पत्र में कहा गया है, ‘रिपोर्ट में वजन में कमी का भी संकेत मिलता है. प्रथम दृष्टया इसका कारण कम कैलोरी सेवन प्रतीत होता है.’ बता दें कि सीएम केजरीवाल ने अंतरिम जमानत अवधि समाप्‍त होने के बाद 2 जून 2024 को सरेंडर किया था. उस वक्‍त उनका वजन 63.5 किलोग्राम था, लेकिन अब 61.5 किलोग्राम रह गया है. LG सक्‍सेना का दावा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि 18 जून को उन्हें इंसुलिन नहीं दिया गया था या जेल अधिकारियों ने रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया था.

LG सक्‍सेना का दावा

उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने 6 जुलाई को तीनों समय निर्धारित आहार नहीं लिया और उन्हें नाश्ते से पहले 5 यूनिट इंसुलिन, दोपहर के भोजन से पहले 4 यूनिट और रात के खाने से पहले 2 यूनिट इंसुलिन दी गई थीं. जेल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि 7 जुलाई को फिर से निर्धारित खुराक नहीं ली गई और उस दिन नाश्ते से पहले 5 यूनिट और दोपहर के भोजन से पहले 4 यूनिट इंसुलिन दी गई. LG सक्‍सेना ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री ने रात के खाने से पहले इंसुलिन लेने ने इनकार कर दिया था.

AAP का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी जेल में बंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को स्थायी नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. आप का दावा है कि सीएम केजरीवाल का वजन कम हो गया है और शुगर लेवल में गिरावट भी आई है. पार्टी ने यह भी दावा किया है कि केजरीवाल कोमा में भी जा सकते हैं और उनके मस्तिष्क को भी क्षति हो सकती है, क्योंकि उनके ब्‍लड में शुगर का लेवल एक रात में 5 बार 50 मिलीग्राम/डीएल तक गिर गया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gopal ray

ईडी-सीबीआई भाजपा है या भाजपा ही ईडी-सीबीआई है : गोपाल राय

November 2, 2023
gut-brain axis

पेट और दिमाग का अनमोल रिश्ता… टूटे तो डिप्रेशन, जुड़े तो खुशहाली !

May 9, 2025
JNU campus

जेएनयू कैंपस में हुआ 57वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन

May 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!
  • सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.