Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

झारखंड में क्या चाहती है भाजपा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 16, 2022
in राज्य, विशेष
A A
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी आखिर क्या चाहती है। सबसे ज्यादा पार्टी के प्रदेश नेता ही परेशान हैं क्योंकि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि आलाकमान की क्या मंशा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बेचैनी अपनी जगह है क्योंकि उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। उनकी विधानसभा सदस्यता दांव पर लगी है। लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है, जिसे राज्यपाल रमेश बैस पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से लेकर बैठे हैं। मुख्यमंत्री के भाई और पार्टी के विधायक बसंत सोरेन की सदस्यता को लेकर भी चुनाव आयोग की सिफारिश डेढ़ महीने से राज्यपाल के पास लंबित है।
संवैधानिक प्रावधानों के लूप होल का इस्तेमाल करके राज्यपाल रिपोर्ट दबाए बैठे हैं। उनकी कोई बाध्यता नहीं है कि वे कितने समय में चुनाव आयोग की रिपोर्ट पर फैसला करेंगे।

इस बीच केंद्रीय एजेंसियां एक एक करके सरकारी और राजनीतिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रही है। राज्य सरकार की वरिष्ठ अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार के करीबी माने जाने वाले कारोबारियों प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव और अमित अग्रवाल को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव से कई बार ईडी की पूछताछ हो चुकी है और उनके ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इन्हें भी पढ़े

Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
tourist cruise

UP : इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, जानें इसकी खासियत

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
Load More

राज्य में जब भी कोई नई गिरफ्तारी होती है तो मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए बैठे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बांछें खिल जाती हैं। वे ट्विट करने लगते हैं। उनके करीबी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे तो पिछले पांच-छह महीने में कई बार मुख्यमंत्री और सरकार की श्रद्धांजलि लिख चुके हैं। अब वे भी थक हार कर बैठ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी बड़ी भागदौड़ की। ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में कभी भी टूट सकती है और 12 से 15 विधायक भाजपा के साथ चले जाएंगे। लेकिन अब सारी अटकलें थम गई हैं।
कथित तौर पर भाजपा से पैसे लेने के आरोपी तीन विधायक जमानत पर छूट तो गए हैं लेकिन शर्तों के मुताबिक वे अभी कोलकाता से बाहर नहीं जा सकते हैं। जो लोग कांग्रेस विधायकों को तोडऩे का दावा कर रहे थे वे भी हैरान परेशान हैं कि इन तीन विधायकों को राहत क्यों नहीं मिल पा रही है।

भाजपा के एक जानकार नेता का कहना है कि पहले तो इरादा था कि कांग्रेस के विधायक टूटते हैं तो सरकार गिरा दी जाए लेकिन अब तुरंत भाजपा ऐसा इसलिए नहीं चाहती है क्योंकि मुख्यमंत्री ने 1932 का खतियान लागू करने से लेकर पुरानी पेंशन योजना सहित कई ऐसी योजनाओं की घोषणा कर दी है, जिसे लागू करना मुश्किल है। सो, भाजपा अभी सरकार गिराने की बजाय इंतजार करेगी और सरकार वादों को पूरा नहीं कर पाएगी तो उसे एक्सपोज करेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jd vance

जेडी वेंस का भारत को समर्थन… आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश !

May 2, 2025
Lord Dhanvantari

पहला धन निरोगी काया…

October 29, 2024

जातिगत गणना के साथ सामाजिक न्याय की नई राह, डिजिटल भारत का सशक्त कदम !

June 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.