नई दिल्ली. यूपीआई (UPI) भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे पॉपुलर तरीका बनकर उभरा है. 2016 में इस पेमेंट सिस्टम के लॉन्च होने से अब तक कई फीचर्स जुड़ चुके हैं. इसी कड़ी में अब आपके बैंक अकाउंट से आपके दोस्त या परिवार के लोग भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर का नाम यूपीआई सर्किल (UPI Circle). इस फीचर में यूपीआई अकाउंट होल्डर दूसरे लोगों को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है. गूगल पे पर यह फीचर पॉकेट मनी नाम से उपलब्ध है. यह सुविधा उन लोगों के लिए वरदान है जिनके बच्चों, बुजुर्गों या सहायकों का बैंक खाता नहीं है और वे उन्हें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देना चाहते हैं.
गूगल पे पॉकेट मनी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पैसे भेजने वाला व्यक्ति (Primary User) अपने बैंक अकाउंट के जरिए दूसरे व्यक्ति (Secondary User) को भुगतान करने की शक्ति देता है. इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें खर्च की सीमा तय हो सकती है और हर पेमेंट को अप्रूव करने का ऑप्शन है. यानी आपके पास दूसरे व्यक्ति द्वारा कि जाने वाली हर पेमेंट को मंजूर या नामंजूर करने का विकल्प होता है.
Google Pay पॉकेट मनी सेट कैसे करें?
- GPay ऐप खोलें और Profile → UPI Circle → Set up pocket money पर जाएं.
- उस व्यक्ति का नाम या नंबर चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं.
- जिसे जोड़ना चाहते हैं उसका UPI Circle QR कोड स्कैन करें.
- अपनी पसंद की सेटिंग (मंथली लिमिट या अप्रूव एवरी पेमेंट) चुनें.
- अपनी डिटेल्स और सेकेंडरी यूजर की जानकारी, जैसे आपसे रिश्ता और उसका आधार नंबर दर्ज करें.
- अपना UPI PIN डालकर इनवाइट भेजें.
- नकली क्यूआर कोड की पहचान कैसे करें?
- नकली क्यूआर कोड की पहचान कैसे करें?
KYC और वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?
सुरक्षा और सरकारी नियमों के तहत, सेकेंडरी यूजर की पहचान वेरिफाई करना अनिवार्य है. इसके लिए आपको उनकी पहचान से संबंधित जानकारी देनी पड़ती है. बैंक इस जानकारी का इस्तेमाल रिकॉर्ड रखने के लिए करता है ताकि भविष्य में किसी भी गलत ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जा सके.







