Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अग्निवीरों को लेकर क्या होने वाला है बड़ा फैसला, सर्वे करा रही है सेना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 24, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Agniveer
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार अग्निवीरों का मुद्दा विपक्ष की ओर से उठाया जा रहा है। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं और यह भी कहा है कि सत्ता में आते ही अग्निपथ स्कीम को समाप्त कर देंगे। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि भारतीय सेना में इस योजना को लेकर कुछ बदलाव हो सकते हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर अब तक के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक आंतरिक सर्वे करा रही है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वह योजना में संभावित बदलावों के संबंध में आने वाली सरकार के लिए सिफारिशें तैयार कर सकती है। जून 2022 में शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत चार साल की अवधि के लिए अग्निवीरों की भर्ती सेना में की जा रही है।

चार साल की सर्विस के बाद सैनिक के योग्यता और जरूरतों के हिसाब से 25% तक सैनिकों को ही नियमित किया जाएगा। इसके लिए सैनिकों को आवेदन करना होगा। इस योजना के शुरू होने के बाद से ही इस पर काफी बहस हो रही है, खास तौर पर राजनीतिक हलकों में। अभी हाल ही में हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सेना को अग्निवीर स्कीम नहीं चाहिए, इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही इसे कूड़े में फेंक देंगे।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Load More

विपक्ष हमलावर है तो वहीं कुछ हफ्ते पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार अग्निपथ योजना में बदलाव के लिए तैयार है और अग्निवीर के तौर पर शामिल होने वाले युवाओं के भविष्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। खबर के मुताबिक अधिकारियों से अग्निवीरों की भर्ती, ट्रेनिंग और दूसरी चीजों पर टिप्पणी मांगी गई है जिनके अधीन अग्निवीर काम करते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि सभी सवालों के उत्तरों को मूल्यांकन के लिए रखा जाएगा। इसमें करीब दस सवालों की सूची है।

सर्वे में यह सवाल शामिल है कि अग्निवीरों ने सेना में शामिल होने का फैसला क्यों किया, अग्निवीर के रूप में शामिल होने से पहले उन्होंने कौन-कौन सी अन्य नौकरियां, प्रतियोगी परीक्षा या भर्ती की कोशिश की। क्या उन्हें लगता है कि उन्हें सेना में स्थायी रूप से शामिल किया जाना चाहिए। सर्वे में जो सवाल पूछे जाएंगे उसमें अग्निवीरों के सेना में शामिल होने के प्राथमिक कारणों और सेना में शामिल होने के लिए उनकी उत्सुकता के बारे में जानकारी देनी होगी। देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के प्रति कैसी प्रतिक्रिया दी है, इस पर सवालों के जवाब देने होंगे।

सर्वे में विभिन्न यूनिट और सब-यूनिट कमांडरों से प्राप्त इनपुट को भी ध्यान में रखा जाएगा। इन इनपुट के आधार पर, यह संभावना है कि सेना अग्निवीरों की नियुक्ति, दीर्घकाल में अग्निवीरों की नियुक्ति का एक स्थायी प्रतिशत आदि के संदर्भ में योजना में संभावित बदलाव सुझाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर

March 15, 2026
Amanatullah Khan

दिल्ली चुनावों के नतीजों पर अमानतुल्लाह ख़ान ने लगाए आरोप!

February 9, 2025
Special status of Bihar

चर्चा का विषय बन गया है ‘बिहार विशेष राज्य का दर्जा’!

July 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.