Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं खेला तो क्या होगा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2024
in खेल
A A
Pakistan
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चैम्प‍ियंस ट्रॉफी को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. एक पीसीबी सूत्र ने कहा, मैं आपको बता सकता हूं कि पीसीबी ने आईसीसी को एक पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्टीकरण मांगा गया है. जो आगामी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की यात्रा करने से भारत के इनकार पर भेजा गया है.’

वहीं ‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार करने पर पाकिस्तान सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है. वह अपने क्रिकेट बोर्ड से टूर्नामेंट से हटने के लिए कह सकती है.

इन्हें भी पढ़े

dhoni

एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

April 2, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
Load More

चैम्पियंस ट्रॉफी पर बड़ा फैसला! पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इस निर्णय के बारे में सूचित किया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी, जो 19 फरवरी से 9 मार्च, 2025 तक खेला जाना है.

अगर पाकिस्तान ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी से पैर पीछे किए तो…

अगर पाकिस्तान 2025 में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी नहीं खेलने का फैसला करता है तो ICC उस पर प्रतिबंध लगा सकती है. ICC उनकी जगह किसी दूसरी टीम को शामिल कर सकता है. वहीं भारत के इनकार के कारण पाकिस्तान से टूर्नामेंट के अधिकार छीनने से उसकी आलोचना हो सकती है. इसके अलावा पाकिस्तान के ना खेलने के लिए दंडित करना एक गलत कदम होगा जिसे ICC नहीं उठाना चाहेगी.

दरअसल, डॉन की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है  कि ऐसे मामले में सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें से एक विकल्प यह है कि पीसीबी से कहा जाए कि वह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भाग ना ले.  दरअसल, PCB के अध्यक्ष मोहस‍िन नकवी देश की संघीय सरकार में आंतरिक मंत्री भी हैं.

भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी हाइब्रिड मॉडल में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे.

2017 के बाद पहली बार हो रहा है चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का आयोजन

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2017 के बाद ICC कैलेंडर में वापसी कर रही है. इसकेा ‘हाइब्रिड’ मॉडल में बदला जा सकता है, जिसमें भारत अपने सभी मैच किसी दूसरे स्थान पर खेल सकता है, संभवतः UAE में… जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाएगा. वहीं डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाइब्रिड मॉडल की संभावना से इनकार किया है, जो ICC को पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने के लिए मजबूर कर सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

विज्ञापन क्षेत्र का ‘अ से ज्ञ’ सिखाती है- विज्ञापन का जादू

August 31, 2025
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
CM Yogi

इन शहरों के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी ने किया महायोजना पर विचार

January 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.