Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चांद पर सो रहे विक्रम-प्रज्ञान का अब क्या होगा, किस खतरे का है डर?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2023
in राष्ट्रीय
A A
lander and rover
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 News) के प्रज्ञान और विक्रम को लेकर कितनी उम्मीद रखनी चाहिए और कितनी नहीं, इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है. इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 फिलहाल चंद्रमा पर निष्क्रिय अवस्था यानी सुप्त अवस्था में है. मिशन चंद्रयान-3 को हमेशा के लिए स्लीप मोड में डाल दिया गया है. बता दें कि चंद्रयान-3 इसी साल 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था और उसके रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर ने कइ प्रयोग किए. फिलहाल, दोनों स्लीप मोड में हैं. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता, चंद्रयान-3 कभी पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा और हमेशा चंद्रमा की सतह पर ही रहेगा. विक्रम लैंडर अपना काम बहुत अच्छे से करने के बाद चंद्रमा पर खुशी से सो रहा है.

दरअसल, चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को निष्क्रिय कर दिया गया है और अब चंद्रमा पर उनके सामने सबसे बड़ा खतरा सूक्ष्म उल्कापिंड प्रभावों का है, जो चंद्रमा की सतह पर बमबारी करते रहते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रोवर प्रज्ञान और विक्रम लैंडर दोनों माइक्रोमीटरोइड्स से प्रभावित हो सकते हैं, जो चंद्रमा की सतह पर बमबारी करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि इसरो को इसकी जानकारी है, क्योंकि अतीत में अन्य मिशनों को इसी तरह का नुकसान उठाना पड़ा था, जिसमें अपोलो अंतरिक्ष यान भी शामिल था जो चंद्रमा की सतह पर रह गया था.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Load More

सूर्य से विकिरण की बमबारी का खतरा

रिपोर्ट में मणिपाल सेंटर फॉर नेचुरल साइंसेज के प्रोफेसर और निदेशक डॉ. पी. श्रीकुमार के हवाले से बताया गया कि चूंकि चंद्रमा पर कोई वायुमंडल या ऑक्सीजन नहीं है, इसलिए अंतरिक्ष यान के क्षरण का कोई खतरा नहीं है. मगर जो देखा जाना बाकी है, वह सूक्ष्म उल्कापिंड प्रभाव है, जो लंबी चंद्र रात के ठंडे तापमान के अलावा अंतरिक्ष यान को और नुकसान पहुंचा सकते हैं. प्रोफेसर ने आगे कहा कि चूंकि चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है इसलिए सूर्य से लगातार विकिरण बमबारी भी हो रही है. इससे चंद्रयान-3 को कुछ नुकसान भी हो सकता है. हालांकि, हमें अभी तक पता नहीं है कि अब आगे क्या होगा क्योंकि इसके बारे में हमारे पास भी ज्यादा डेटा नहीं है.

चांद पर मौजूद धूल रोवर और लैंडर को करेंगे खराब?

इतना ही नहीं, चंद्रमा की धूल भी विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान की सतह तक पहुंच जाएगी. धरती की धूल के विपरीत चंद्रमा पर हवा की अनुपस्थिति के कारण चंद्रमा की धूल रोवर और लैंडर से चिपक सकती है. इस बात को पुष्ट करने के लिए डेटा उपलब्ध है कि चंद्रयान-3 पर धूल कैसे जगह घेरती है, जैसा कि अपोलो मिशन के दौरान देखा गया था. बहरहाल, चंद्रयान-3 के अब तक के प्रदर्शन से इसरो वैज्ञानिक संतुष्ट हैं क्योंकि चंद्रयान-3 ने वही किया, जो उसे चंद्रमा पर करने के लिए बनाया गया था और स्लीप मोड में जाने से पहले अपना 14-दिवसीय लंबा मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया.

इसरो प्रमुख ने दिया चंद्रयान-3 पर अपडेट

वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ का कहना है कि चंद्रयान-3 का रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा की सतह पर सुप्तावस्था में है, लेकिन इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि रोवर और लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह पर सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था में चले गये हैं. उन्होंने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ मिशन का उद्देश्य ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ था और इसके बाद अगले 14 दिन तक प्रयोग किए गए और सभी जरूरी आंकड़े एकत्र कर लिये गये हैं.

इसरो प्रमुख को अब भी है रोवर और लैंडर के सक्रिय होने की उम्मीद

सोमनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब यह वहां शांति से सो रहा है…इसे अच्छे से सोने दो..हम इसे परेशान न करें…जब यह अपने आप उठना चाहेगा, तो उठेगा…मैं अभी इसके बारे में यही कहना चाहता हूं. यह पूछे जाने पर कि क्या इसरो को अब भी उम्मीद है कि रोवर फिर से सक्रिय हो जाएगा, उन्होंने कहा कि उम्मीद रखने का कारण है. सोमनाथ ने अपनी ‘उम्मीद’ के कारण बताते हुए कहा कि इस मिशन में एक लैंडर और एक रोवर शामिल थे. उन्होंने बताया कि चूंकि लैंडर एक विशाल संरचना है, इसलिए इसका पूरी तरह से परीक्षण नहीं किया जा सका. उन्होंने कहा कि लेकिन जब रोवर का परीक्षण शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस नीचे पर किया गया, तो यह उससे भी कम तापमान पर काम करता हुआ पाया गया. इसरो प्रमुख ने स्पष्ट किया कि ‘चंद्रयान-3’ मिशन का उद्देश्य पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि इसरो मिशन के माध्यम से एकत्र किए गए वैज्ञानिक डेटा का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal government

केजरीवाल सरकार के खिलाफ़ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

February 4, 2024
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में 9वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव कर्टेनरेज़र का आयोजन

December 15, 2023
वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश में राजपूतों के अलावा कोई और मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाता!

November 1, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.