Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 26, 2026
in गैजेट्स
A A
whatsapp
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 1 मार्च 2026 से नया नियम लागू होने वाला है जिसके तहत केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि SIM-Binding नियमों में कोई छूट नहीं दी जाएगी। दूरसंचार विभाग ने नवंबर के आखिर में वॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लिए ‘सिम बाइंडिंग’ लागू करने का निर्देश दिया था।

इन सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को इसे लागू करने के लिए 90 दिनों का समय दिया गया था जिसकी समयसीमा 28 फरवरी को खत्म हो रही है और 1 मार्च से सिम बाइंडिंग नियम लागू होने का समय आ गया है। ये नियम 1 मार्च से लागू हो रहा है और कंपनियों को इन नियमों पर कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जा रहा है यानी उन्हें 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नियम मानना होगा।

इन्हें भी पढ़े

social media

भारत में 16 साल से कम वालों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया?

February 23, 2026
smartphone

सावधान! इन 5 जगहों पर मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी

February 23, 2026
whatsapp

WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए कैसे

February 22, 2026
Smartphone

फोन की स्पीड करनी है तेज तो आज ही कर लें ये 5 काम!

February 22, 2026
Load More

क्या है सिम बाइंडिंग

सिम बाइंडिंग से मतलब है कि जिस नंबर से आप इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप जैसे कि व्हाट्सऐप, स्नैपचैट आदि यूज करते हैं वो सिम कार्ड डिवाइस में होना जरूरी है। अगर सिम हटाते हैं या खराब होता है या इनएक्टिव होता है तो व्हाट्सऐप टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग ऐप भी बंद होंगे। यानी अगर आपने व्हाट्सऐप चलाना है तो उस फोन में वो सिम होना चाहिए जिस पर आपने व्हाट्सऐप नंबर एक्टिव किया हुआ है।

अब तक वॉट्सऐप में एक सुविधा थी कि आप 6-डिजिट का कोड या ओटीपी डालकर एक बार लॉगिन कर सकते थे और उसके बाद बार-बार वही सिम एक्टिव है या नहीं, ये चेक नहीं होता था. सिम निकल जाने के बाद भी उस डिवाइस पर व्हाट्सऐप चल सकता था अगर आप वाई-फाई या नेट की मदद से उसे चलाना चाहते थे तो ये मुमकिन हो जाता था। नए नियमों के बाद सिम को एक्टिव होना चाहिए और उसी डिवाइस में होना चाहिए जिसमें आप व्हाट्सऐप चला रहे हैं।

अगर, मोबाइल डिवाइस से सिम कार्ड निकाल दिया जाएगा तो उस डिवाइस में आप उस नंबर से यूज किए जाने वाले वॉट्सऐप, स्नैपचैट, टेलीग्राम जैसे ऐप्स यूज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इन ऐप्स के वेब वर्जन में भी हर 6 घंटे में अकाउंट अपने आप लॉग-आउट होने का प्रावधान है। वेब में अकाउंट यूज करने के लिए 6 घंटे के बाद दोबारा QR कोड स्कैन करके लॉग-इन किया जा सकेगा।

आप पर क्या होगा असर

अगर आपने उसी फोन में सिम डाला हुआ है जिसमें व्हाट्सऐप चला रहे हैं तो चिंता की बात नहीं है और आपका व्हाट्सऐप चलता रहेगा। हालांकि अगर आप सिम निकालते हैं तो व्हाट्सऐप टेंपरेरी इनएक्टिव हो सकता है और आपको दोबारा अपने हैंडसेट में सिम डालकर लॉगिन प्रॉसिस करना पड़ेगा।

क्यों उठाया सरकार ने ये कदम

तेजी से बढ़ रहे फाइनेंशियल फ्रॉड्स पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार विभाग ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग को जरूरी करने का फैसला इसलिए लिया है। हाल के दिनों में साइबर क्राइम और फाइनेंशिल फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सिम बाइंडिंग होने से हैकर्स सिम स्वैप करके इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स का एक्सेस लेने से महरूम रहेंगे और फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

‘INDIA’ को क्यों इनती गंभीरता से ले रही बीजेपी?

July 28, 2023

ध्यान खींच रहे मोटे अनाज

December 31, 2022
air pollution

भारत में वायु प्रदूषण पर हुए रिसर्च में चौंकाने वाला हुआ खुलासा

April 9, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.