Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

जब 1943 में ही नेताजी ने बना दी थी भारत की आजाद सरकार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Netaji Subhash Chandra Bose
19
SHARES
626
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुभाष चंद्र बोस ने आजादी से चार साल पहले ही भारत की अस्थायी सरकार गठित कर दी थी। वह खुद इस सरका के प्रमुख थे। यही नहीं कई देशों ने इस सरकार को मान्यता भी दे दी थी। 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष ने सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार की घोषणा कर दी थी। आजाद हिंद फौज के प्रणेता नेताजी सुभाष के नाम से भी अंग्रेज खौफ खाने लगे थे। इसलिए उनके खिलाफ चारों तरफ से साजिशें होने लगीं। उन्होंने विदेशी धरती पर ही भारत की आजादी की पूरी योजना तैयार कर दी थी।

आजाद हिंद फौज का गठन 1915 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह, रास बिहारी बोस और निरंजन सिंह गिल ने की थी। इसका नाम आजाद हिंद की सेना था। जब इसकी कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी गई तो इसका नाम बदलकर आजाद हिंद फौज कर दिया गया। यह फौज इतनी उन्नत थी कि इसमें करीब 45 हजार सैनिक थे। इसकी एक महिला बटालियन भी थी। इसके अलावा आजाद हिंद फौज का एक बैंक भी हुआ करता था। इसकी मुद्रा और डाक टिकट तक था।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Load More

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान की दक्षिणी सेना के कमांडर फील्ड मार्शल हिसाएची तेरावची को बताया था कि वह भारत की अंग्रेजी सरकार पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त करा लिया जाएगा। नेताजी ने कहा कि आईएनए के सैनिकों का नेतृत्व आजाद हिंद फौज करेगी क्योंकि इसमें भारतीय सैनिकों का आगे होना जरूरी है। सिंगापुर पर जापान का कब्जा होने के बाद करीब 60 हजार भारतीय आईएनए के साथ आ गए और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ने को तैयार हो गए। इसकी एक वजह यह भी बताई जाती है कि उस समय जापान की जेलों में हालत बहुत खराब थी। ऐसे में वे जेल जाने की जगह लड़ना ज्यादा पसंद कर रहे थे।

21 अक्टूबर 1943 को जब नेताजी ने सिंगापुर में आजाद भारत की अस्थायी सरकार की घोषणा कर दी तो 10 से ज्यादा देशों ने इसको मान्यता भी दे दी। इसमें जापान, जर्मनी, इटली, क्रोएशिया, थाईलैंड, फिलीपीन्स और बर्मा शामिल था। सुभाष चंद्र बोस खुद इस सरकार के मुखिया थे। उन्होंने विदेश और युद्ध संबंधी प्रभार भी अपने पास सखे थे। हाल यह था कि बर्मा के एक रईस ने नेताजी की सेना को अपनी पूरी सेना दान में दे दी।

जापान की सेना ने जब कलकत्ता में बमबारी की तो नेताजी ने इसका कड़ा विरोध किया। 1944 आते-आते जापानी सैनिकों और आईएनए के सैनिकों में अनबन होने लगी। जापानी सैनिकों ने जब रसद की आपूर्ति रोक दी तो आईएनए के सैनिकों को भूखे रहना पड़ा। वे जंगल की घासफूस तक खाने को मजबूर हो गए। इम्फाल पहुंचते पहुंचते आईएनए की सेना का मनोबल टूटने लगा था। यहां से लौटने वाले सैनिक मात्र 2 हजार के करीब ही रह गए थे। बहुत सारे सैनिक मारे गए थे और बहुत सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। बीमारी और भुखमरी से भी बहुत सारे सैनिकों की मौत हो गई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

स्वर्ण मंदिर की स्थापना: गुरु अमर दास की दूरदृष्टि से लेकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ तक !

March 15, 2026
voters

ऐसे होगी बुर्के-घूंघट वाली वोटर्स की पहचान, चलेगा ये आदेश

October 17, 2025
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.