नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ शिक्षक सड़क पर आ गए हैं। इन शिक्षकों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। यह सभी 500 शिक्षक सर्व शिक्षा अभियान Sarva Shiksha Abhiyan (SSA) से जुड़े हैं। इन शिक्षकों को दिल्ली नगर निगम ने हटा दिया था। जिसके बाद इन शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
VIDEO | 500 teachers of Sarva Shiksha Abhiyan (SSA), who were removed by MCD, stage a protest at Delhi's Civil Lines area against the AAP government. pic.twitter.com/kS2xJCTgX6
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2023
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 13 जुलाई को एमसीडी ने एक आदेश जारी कर एसएसए शिक्षकों की बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इनका कहना था कि सरकार दिल्ली शिक्षा विभाग में तुरंत वापस लिया जाए। संविदा शिक्षकों की मांग थी कि एसएसए में 1400 पद खाली हैं। 11 फरवरी 2021 को एक आदेश जारी कर एसएसए कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को गेस्ट शिक्षक में बदल दिया गया था उन सभी 850 शिक्षकों की बहाली SSA में खाली पदों पर किया जाए।







