बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा कभी भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है। बीएसईबी की ओर से इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड है।
कब, कहां और कैसे देखें?
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी रोल नंबर के साथ ऑनलाइन प्रदर्शित होगा, परीक्षार्थी इसे चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें। साथ ही ओरिजिनल मार्कशीट आने तक संदर्भ के तौर पर ऑनलाइन प्रिंट की गई मार्क शीट को इस्तेमाल करें।







