Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सेविंग्स अकाउंट खुलवाना कहां फायदेमंद, चेक करें कौन दे रहा ज्यादा ब्‍याज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
interest rates
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस के लिए लोग अक्सर बैंक में ही अपना सेविंग्स अकाउंट खुलवाते हैं। पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या बैंक के मुकाबले काफी कम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट के कई ऐसे फायदे हैं, जो इसे बैंकों से बेहतर विकल्प बनाते हैं? यहां जानिए इस खाते से जुड़ी खास बातें—

अगर आप सेविंग्स अकाउंट में जमा रकम पर बेहतर ब्याज पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आमतौर पर बैंक अपने सेविंग्स अकाउंट पर 2.70% से 3.00% तक ही ब्याज देते हैं, जबकि पोस्ट ऑफिस अपने बचत खाताधारकों को 4.0% का फिक्स्ड ब्याज देता है, जो मौजूदा समय में कई बैंकों से बेहतर है।

इन्हें भी पढ़े

college student

बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

April 11, 2026
hybrid cars

जानें क्यों हाइब्रिड गाड़ियां बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?

April 10, 2026
म्यूचुअल फंड

क्या आप भी नहीं भर पाए इस महीने की एसआईपी, अब क्या होगा?

April 10, 2026
गिरफ्तार

ISI के बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

April 10, 2026
Load More

बैंकों में क्या है ब्याज दर?

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) – 2.70%
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 2.70%
  • केनरा बैंक (Canara Bank)- 2.90%
  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI) – 2.90%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) – 2.75%
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC) – 3.00%
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) – 3.00%
  • एक्सिस बैंक (Axis Bank)- 3.00%

मिनिमम बैलेंस

चाहे आप बैंक में सेविंग्स अकाउंट खुलवाएं या पोस्ट ऑफिस में, हर जगह एक न्यूनतम बैलेंस (minimum balance) मेंटेन करना जरूरी होता है। अगर यह बैलेंस तय सीमा से नीचे चला जाए, तो आपको पेनल्टी चुकानी पड़ती है।

अधिकतर बैंकों में रेगुलर सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस की सीमा ₹1,000 या उससे ज्यादा होती है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक जैसे HDFC और ICICI में यह सीमा ₹10,000 तक पहुंच जाती है, जिससे आम खाताधारकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

वहीं, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की बात करें तो इसमें मिनिमम बैलेंस की लिमिट महज ₹500 है। यह राशि कोई भी आसानी से मेंटेन कर सकता है। इतना ही नहीं, इस अकाउंट से न्यूनतम निकासी (minimum withdrawal) की सीमा भी सिर्फ ₹50 रखी गई है, जो इसे आम लोगों के लिए और भी सुविधाजनक बनाती है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट बनाम बैंक सेविंग अकाउंट: कौन देता है ज्यादा सुविधाएं?

अगर आप पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट खोलने की सोच रहे हैं या फिर पहले से आपका अकाउंट है, तो जानना जरूरी है कि इसकी सुविधाएं बैंक अकाउंट के मुकाबले कितनी और कैसी हैं।  नीचे देखें कौन दे रहा है ज्यादा सुविधा-

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की सुविधाएं:

  • चेक बुक की सुविधा – फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा करने के बाद मिलती है।
  • एटीएम कार्ड – उपलब्ध है, लेकिन सिर्फ लिमिटेड नेटवर्क और मशीनों पर चलता है।
  • मोबाइल/ई-बैंकिंग – सुविधा है, लेकिन फीचर्स सीमित होते हैं।
  • आधार लिंकिंग – आसानी से की जा सकती है।
  • सरकारी योजनाएं – अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से जुड़ने की सुविधा।
  • देशभर में पहुंच – ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच मौजूद हैं।
  • कम शुल्क – सेवाओं पर लगने वाला शुल्क आमतौर पर बहुत कम होता है।

बैंक सेविंग अकाउंट की सुविधाएं:

  • चेक बुक – आमतौर पर फ्री में मिलती है और प्रक्रिया तेज होती है।
  • एटीएम/डेबिट कार्ड – बड़ी संख्या में एटीएम और ब्रांच में उपयोग की सुविधा।
  • मोबाइल/ई-बैंकिंग – यूपीआई, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, इन्वेस्टमेंट, मोबाइल ऐप आदि के जरिए फुल डिजिटल एक्सेस।
  • आधार और पैन लिंकिंग – ऑनलाइन या ब्रांच से आसानी से तुरंत किया जा सकता है।
  • अतिरिक्त सेवाएं – फिक्स्ड डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड, लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी कई और सुविधाएं।
  • कैश ट्रांजैक्शन – ज्यादा एटीएम और ब्रांच की सुविधा के कारण नकद लेन-देन आसान।
  • 24×7 ग्राहक सेवा – कॉल सेंटर, मोबाइल ऐप और चैटबॉट के जरिए मदद मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yamuna water

दिल्ली : सितंबर में आती थी बाढ़, फिर जुलाई में क्यों नाराज हुई यमुना!

July 13, 2023
JP Nadda

जेपी नड्डा ने भाजपा की विशाल जनसभा को किया संबोधित, तृणमूल सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

January 20, 2023
बिस्मा

50 सर्टिफिकेट, 10 मेडल; फिर भी DU टॉपर को एक इंटर्नशिप तक नहीं मिली!

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितने खुश हैं आप? DMRC शुरू करने जा रहा सर्वेक्षण
  • कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव
  • बदल गई पढ़ाई की परिभाषा, अब कॉलेज जाने की टेंशन होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.