Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बिहार चुनाव 2025: सीटों को लेकर NDA और INDI में कहां फंसा पेंच?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 9, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
Bihar elections
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव आयोग कल यानी 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी करेगा, इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना है। उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए 17 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। इसके बाद 18 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच होगी।

20 अक्तूबर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 4 नवंबर शाम 5 बजे पहले चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए अधिकतम 15 दिन का समय मिलेगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बार खास बात ये है कि 14 लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जबकि 14,000 से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है।

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

महागठबंधन में ऐसे हो सकती है सीट शेयरिंग

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें राजद के लगभग 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जो 2020 में लड़ी गई 143 सीटों से 19 सीटें कम है। कांग्रेस को 50 से 55 सीटें मिल सकती हैं और वाम दल को 25 सीटें दी जा सकती हैं कम।

बाकी सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी, लोजपा (रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली) और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे गठबंधन के अन्य सहयोगियों के बीच बांटी जाएंगी। कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी है तो वहीं वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा 51 सीटों की मांग के बाद महागठबंधन में तनाव बढ़ गया है।

एनडीए के सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

एनडीए में सीट बंटवारे की जो चर्चा है उसमें जदयू-102, बीजेपी-101, लोजपा- 22 से 25, हम-7 से 9, रालोसपा- 7 से 8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के नेता सार्वजनिक तौर पर अंतिम घोषणा से पहले कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मोटे तौर पर पार्टियों के बीच में यह सहमति बन चुकी है। चिराग और मांझी को कितनी सीटें दी जाएंगी, इस पर सबकी नजर है।  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा है कि सीट आवंटन पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख चिराग पासवान का फैसला अंतिम होगा…”

क्यों रूठे हैं चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय लोजपा-आर अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही चिराग पासवान सरकारी कामकाज निपटाने के लिए अपने मंत्रालय के लिए निकल गए थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे से नाराज चिराग दिल्ली जाने वाले थे, इससे पहले बीजेपी ने नित्यानंद राय को उन्हें मनाने की जिम्मेदारी दी। मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि चिराग पासवान नाराज नहीं है।

जीतनराम मांझी ने कविता के जरिए कसा तंज

जीतनराम मांझी ने कहा- “पहले मैंने कहा है। हमारा कोई डिमांड नहीं है। अभी तक हम निबंधित पार्टी के नाम पर बेइज्जत हो रहे हैं। हर कदम पर आपको, एनडीए को मदद किए हैं। क्या हमको आप बेइज्जत होते रहते देखना चाहते हैं क्या। अगर नहीं चाहते हैं तो हमारा जैसा 60 परसेंट स्कोरिंग रेट है, 7 में 4 जीते थे तो आप 15 दे दीजिए, 7-8 जीत जाएंगे। हमारा मान्यता प्राप्त सीट (दर्जा) मिल जाएगी। यही तो मांग है। इसमें विरोध का कोई मामला नहीं है।”

पीएम मोदी की रैलियों के लिए खास नारा

बिहार चुनाव में पीएम मोदी की रैलियों में इस बार “25 से 30 नरेंद्र और नीतीश” का नारा देखने को मिल सकता है। यह नारा एनडीए के चुनाव अभियान का हिस्सा होगा, जिसमें नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट, की ये मांग

April 28, 2025
जवाहर बाग कांड

जवाहर बाग कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दी श्रद्धांजलि

June 2, 2025
पहलवानों के धरने

पहलवानों से अब किस मुद्दे पर बात करेगी सरकार ?

June 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.