Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में आई बाढ़ के पीछे किसकी साजिश?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 15, 2023
in दिल्ली
A A
floods in Delhi?
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। क्या राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ के पीछे कोई बड़ी साजिश है। क्या हथिनीकुंड बैराज से किसी षडयंत्र के तहत जानबूझकर दिल्ली में पानी छोड़ा जा रहा है? दिल्ली में बाढ़ को लेकर मचे हाहाकार के बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। ‘आप’ ने शनिवार को भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि “भाजपा हरियाणा में अपनी सरकार के जरिए बाढ़ प्रभावित दिल्ली को और डुबाने के लिए हथिनीकुंड बैराज का इस्तेमाल कर रही है।”

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 1978 में इससे भी ज्यादा भीषण बाढ़ आई थी, लेकिन अब दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है तो फिर सवाल उठता है कि अब दिल्ली में यमुना का जलस्तर 1978 के स्तर से कैसे ऊपर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि जब 6 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है, तब भी बाढ़ आना यह सोचने वाली बात है।

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से तीन तरफ को पानी निकलता है। मुख्य यमुना दी के साथ वेस्टर्न और ईस्टर्न कैनाल से भी हथिनीकुंड का पानी निकलता है। यमुना का पानी सीधे दिल्ली के बीचों बीच से होकर निकलता है। इस बार सारा पानी षड्यंत्र के तहत दिल्ली की तरफ छोड़ा गया। 12 और 13 जुलाई को यूपी की तरफ जाने वाली ईस्टर्न कैनाल में पानी नहीं छोड़ा गया। बीते साल चार लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया, लेकिन वो साथ में दोनों कैनाल में छोड़ा गया। अब जब से हमने पूरे मामले को उठाया है तो ईस्टर्न कैनाल में पानी को छोड़ा गया है। ‘आप’ के नेता ने कहा कि इस राजनीति से पूरे हिंदुस्तान का नाम बदनाम होगा।

ओखला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यमुना में बाढ़़ के बाद तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यमुना का पानी घट रहा है। शुक्रवार को ओखला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 20 एमजीडी पानी की सप्लाई शुरू हो गई है लेकिन अभी 240 एमजीडी पानी प्रभावित है। दिल्ली की एक चौथाई आबादी इससे प्रभावित है। इसके लिए दिल्ली सरकार को खेद है, क्योंकि हम जानते हैं कि जनता को पानी चाहिए। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट को सुखाकर पानी की आपूर्ति शुरू की जाए।

अधिकारी मंत्री के फोन नहीं उठा रहे

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि एक अफसर एक चुनी हुई सरकार की बात को अनसुना कर रहे हैं। एलजी साहब की मौजूदगी में डीडीएमए की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर शौचालय मौजूद नहीं है तो प्राइवेट से मांग लीजिए। हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन कैंपों में रह रहे लोगों को पूरी मदद मिलनी चाहिए। उसके बाद भी अधिकारियों ने क्या किया। अश्वनी कुमार डिविजन कमिश्नर और आपदा प्रबंधन के नोडल ऑफिसर हैं, लेकिन वो फोन नहीं उठा रहे हैं। आज हमारी मंत्री को उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहना पड़ रहा है कि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। अगर इतनी बड़ी आपदा में भी आप फोन नहीं उठा पा रहे हैं तो फिर नौकरी से इस्तीफा दे देना चाहिए। बाढ़ में फंसे लोगों को खाना, पानी देने में भी अधिकारियों को परेशानी हो रही है। उपराज्यपाल से अनुरोध करूंगा कि वो ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई करें।

हरियाणा सरकार ने ‘आप’ के आरोपों का खंडन कर बताया भ्रामक

वहीं, ‘आप’ द्वारा भाजपा पर हथिनीकुंड बैराज से बाढ़ प्रभावित दिल्ली की ओर पानी को ‘जानबूझकर’ मोड़ने के लिए हरियाणा सरकार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद हरियाणा की खट्टर सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि ‘आप’ के दावे ‘भ्रामक’ हैं और 1 लाख क्यूसेक से अधिक प्रवाह वाले पानी को दूसरी तरफ नहीं छोड़ा जा सकता है। हरियाणा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विटर पर कहा कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 1 लाख क्यूसेक से अधिक प्रवाह वाला पानी पश्चिमी यमुना और पूर्वी यमुना नहर में नहीं छोड़ा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

(लखनऊ)अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात – अजय माकन

June 27, 2022

वरुण गांधी के पास क्या विकल्प हैं?

January 11, 2023
राजकीय माध्यमिक विद्यालय

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं, वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें : शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

December 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.