Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली MCD चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी, इन पार्टीयों ने भी उतारे उम्मीदवार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2022
in दिल्ली
A A
mcd election delhi
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीन प्रमुख दल मैदान में हैं। इन तीन दलों के बीच ही मुख्य मुकाबला है लेकिन कई दूसरे छोटे दल भी इस चुनाव में बड़ी सेंध लगाने की उम्मीद में हैं। इसमें कुछ दल ऐसे भी हैं जिनका यूपी-बिहार से खास नाता है। जनता दल (यूनाइटेड), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और स्वराज इंडिया समेत कई छोटे दलों को बड़ी सेंध लगाने की उम्मीद है। एमसीडी के 250 वॉर्ड में अलग- अलग सीटों पर यह दल चुनावी मैदान में हैं।

मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी ने उतारे उम्मीदवार

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है। एआईएमआईएम दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष कलीमुल हफीज ने कहा कि गठबंधन ने 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एआईएमआईएम 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। AIMIM करावल नगर, ओखला, चांदनी चौक, सीमापुरी, मुस्तफाबाद, बल्लीमारान, बाबरपुर, सीलमपुर, मटिया महल और सदर बाजार विधानसभा क्षेत्रों की ज्यादातर मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली में बसपा का घटता ग्राफ

2008 के विधानसभा चुनावों में 14.05% वोट शेयर के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाली बसपा ने 174 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी 1989 से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है, लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि दूसरे छोटे दलों के मुकाबले बीएसपी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पार्टी कोई लोकसभा सीट दिल्ली में कभी नहीं जीत सकी लेकिन 2008 में इसके दो विधायक थे और छह सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही।

एमसीडी चुनाव में मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने 2007 में 17, 2012 में 15 और 2017 में कोंडली, सीलमपुर और बवाना से तीन उम्मीदवार उतारे थे। दिल्ली के 1.4 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 15% दलित हैं, जो बसपा का मुख्य वोट बैंक है। हालांकि दूसरे राज्यों की तरह यहां पार्टी को एकजुट वोट नहीं मिलते। बसपा के दिल्ली प्रभारी सीपी सिंह का कहना है कि पार्टी ने इस बार मजबूत उम्मीदवारों को टिकट दिया है और कई पार्षद बनेंगे।

यूपी-बिहार के लोगों पर नीतीश की पार्टी ने लगाया जोर

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड इस बार दिल्ली एमसीडी में 33 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने उन्हीं इलाकों में ज्यादातर उम्मीदवार उतारे हैं पूर्वांचली वोटर्स की संख्या अधिक है। जैसे बुराड़ी, बदरपुर और छतरपुर। जदयू दिल्ली के प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता AAP की आबकारी नीति को लेकर निशाना बना रहे हैं। पार्टी संदेश देना चाहती है कि अगर वह सत्ता में आई तो वह दिल्ली को स्वच्छ बनाएगी। पूर्वांचलियों की आबादी शहर की आबादी का 30% से अधिक है। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज के एक सर्वे के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 16 पर बहुमत में माने जाते हैं। योगेंद्र यादव द्वारा शुरू किया गया राजनीतिक संगठन स्वराज इंडिया सात वार्डों पर चुनाव लड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मोदी की सांसदों को दोटूक: व्यवहार को बदलें, बार-बार बच्चों की तरह एक ही बात कहना सही नहीं

December 7, 2021
pm modi

मिनी इंडिया में पीएम मोदी, त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय संस्कृति और द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम!

July 5, 2025
ahmedabad plane crash death

PM मोदी का अहमदाबाद दौरा… हादसे के घावों पर मरहम, घायलों से की मुलाकात

June 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.