नई दिल्ली। गोविंदा ने पहले ‘करियर में अड़ंगे लगाने वाली पॉलिटिक्स’ को वापस से ज्वाइन कर लिया है। एक्टर का पुराना बयान भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राजनीति पर कई तरह के सवाल खड़े किये थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की एक्टिंग के फैंस आज भी दीवाने हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर खबरें आईं कि वे राजनीति ज्वाइन करने के लिए अपने कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसा दूसरी बार है कि एक्टर राजनीति का दामन थाम रहे हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मसले पर काफी कुछ कहा है।
इंडस्ट्री में अपना खास दबदबा रखने वाले गोविंदा ने राजनीति में भी अच्छी खासी पहचान बनाई है। हाल ही में एक्टर ने राजनीति की एक बार फिर शुरुआत कर दी है। अब एक इंटरव्यू में गोविंदा ने दोबारा पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर काफी कुछ कहा है। गोविंदा ने एकनाथ शिंदे को थैंक्स बोलते हुए अपनी इस पारी के बारे में बात की है।
गोविंदा ने न्यूज 24 से बातचीत करते हुए कहा कि हम रुक गए हैं तो चलना भी जरूरी है और साथ चलने के लिए कोई चाहिए वो भी क्लीन बैकग्राउंड वाले। एक्टर ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया। इसके साथ ही ईश्वर से मेरी ये प्रार्थना है कि मैं पूरी ईमानदारी से कामयाब हो जाऊं।
एकनाथ शिंदे के बयान के बारे में पूछने पर गोविंदा ने आगे कहा कि सबसे पहले मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि उनकी जो भी उम्मीदे हैं वे सच हों। जहा हम मौजूद हों एक अच्छा माहौल तैयार हो और इस माहौल के जरिये और नजरिये ये आगे निकलेंगे। एक्टर ने कहा कि मुझे ऐसा लगता था कि आंवले का खाया और बुजुर्ग का कहा कभी भी जाया नहीं जाता। भगवान का मुझपर काफी आशीर्वाद रहा है।
एक्टर आगे बोले कि आप कितना भी कमाल क्यों ना कर लें लेकिन उसमें दाग लगाने वाले हर जगह आपको मिलेंगे। मगर जो आंखों से नजर आता है वो सच है। उसमें भला आप कैसे किसी की भी खिलाफत करेंगे। एक्टर ने पहले कांग्रेस और फिर बाद में शिवसेना ज्वाइन करने के सवालों के जवाब में कहा कि जिस वक्त विचारधाराओं का युद्ध चल रहा था, उस समय मैं ज्वाइन किया था।
बताते चलें कि इससे पहले साल 2016 में भी एक्टरने राजनीति को लेकर अपनी बातचीत में कहा था कि उनका राजनीति में वापसी करने का कोई प्लान नहीं है। बल्कि उनका एक्सपीरियंस तो इतना खराब था कि उसे भूलने में कई साल बीत गए। उनके मन में पॉलिटिक्स ने गहरा असर किया था।
गोविंदा ने कहा कि मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि राजनीति के बारे में मुझसे कोई भी सवाल ना किया जाए। TOI को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कई तरह के सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि अगर आप पॉलिटिक्स पर फोकस करते हैं तो आपका करियर खत्म हो जाएगा। मैं शायद 43 की उम्र का था जब मैंने चुनाव लड़ा था। ये मेरे बस की बात नहीं है







