Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्तानी अखबार पर क्यों भड़का रूस?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 7, 2025
in विश्व
A A
russia
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रूस ने एक पाकिस्तानी अखबार को जमकर लताड़ लगाई है. पाकिस्तान में स्थित रूसी दूतावास ने पाकिस्तानी अखबार पर रूस-विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाते हुए लंबा-चौड़ी पोस्ट लिखी है. रूसी दूतावास ने कहा कि अखबार जानबूझकर रूस के खिलाफ पश्चिमी एजेंडा चला रहा है. अखबार का नाम द फ्रंटियर पोस्ट है.

पाकिस्तान के रूसी दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमने अंग्रेज़ी भाषा के पाकिस्तानी अखबार, फ्रंटियर पोस्ट में छपे रूस विरोधी आर्टिकल्स की एक सीरीज देखी है. दूतावास ने कहा, सबसे पहले, हम इस बात पर ज़ोर देना चाहेंगे कि इस अखबार को “पाकिस्तानी” कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी ग्लोबल न्यूज सर्विस का हेडक्वार्टर वाशिंगटन, अमेरिका में है. यही अमेरिकी टीम अखबार के अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर आर्टिकल्स का सेलेक्शन करती है और हमेशा रूस-विरोधी कट्टरपंथी और रूस की विदेश नीति और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों को प्राथमिकता देती है.

इन्हें भी पढ़े

russia america

क्या अमेरिका-रूस में होने वाली है ये सीक्रेट डील?

February 14, 2026
crude oil

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो क्या नुकसान होगा?

February 14, 2026
H-1B Visa

एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?

February 13, 2026

चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

February 13, 2026
Load More

रूसी दूतावास ने कहा कि अखबार के इंटरनेशनल कॉलम में एक भी ऐसा आर्टिकल नहीं मिला, जो रूस या उसके लीडर को पॉजिटिव या फिर निष्पक्ष रूप में दिखाता हो. दूतावास ने कहा,

हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संपादकीय बोर्ड के अलग-अलग विचारों वाले लेखकों के अधिकार का सम्मान करते हैं. लेकिन अखबार में रूस-विरोधी आर्टिकल्स की भरमार, जो कि पश्चिमी एजेंडे पर आधारिक है, वह यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस-विरोधी ताकतों के राजनीतिक एजेंडे पर टिकी हुई है.

अहम बैठक को नजरअंदाज करने का आरोप

रूसी दूतावास ने हैरानी जताई कि अखबार ने मॉस्को फ़ॉर्मेट ऑफ़ कंसल्टेशन्स की 7 अक्टूबर को हुई बैठक को कवर ही नहीं किया. बता दें कि यह एक मंच है, जो रूस ने अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बनाया था. दूतावास ने आरोप लगाया कि अखबार रूस के खिलाफ पश्चिमी एजेंडा फैलाता है, जिसमें रूस को एक कमजोर अर्थव्यवस्था बताया जाता है और पश्चिमी देशों की सेना को बेहद ताकतवर बताया जाता है.

दूतावास ने दावा किया कि बाहरी दबाव का सामना करने के बावजूद रूसी अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से बढ़ी है. पोस्ट में कहा गया कि 2024 में रूस की जीडीपी 4.1% की दर से बढ़ी. जिसमें मैन्यूफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में 8.5% तक की ग्रोथ दर्ज की गई. वहीं रूस की बेरोजगारी दर केवल 2.5% है और 2025 के लिए महंगाई दर 6.5-7% के आस-पास रहने का अनुमान लगाया गया है.

इसके अलावा पोस्ट में कहा गया कि रूस ने हाल ही में दो मॉडर्न हथियारों का सफल परीक्षण भी किया है. इसमें असीमित लंबी दूरी वाली क्रूज मिसाइल Burevestnik और अनमैन्ड मल्टीपर्पज अंडरवाटर व्हीकल Poseidon शामिल हैं. यह टेस्ट मिलिट्री फील्ड में पश्चिमी प्रभुत्व के दावे से उलट संकेत देता है. पोस्ट के अंत में रूसी दूतावास ने पाकिस्तान की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह अलग-अलग सोर्सेज से अपनी जानकारी इकट्ठा करें, न कि ऐसे पब्लिकेशन पर भरोसा करें, जो विदेशी हित के लिए काम करते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Akhil Bharat Hindu

वृंदावन में अखिल भारत हिन्दू महासभा की 111वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

April 18, 2025

सहवाग की याद दिलाई… धज्जियां उड़ा दीं, कोंस्टास की बैटिंग के कायल हुए रवि शास्त्री

December 27, 2024
gut-brain axis

पेट और दिमाग का अनमोल रिश्ता… टूटे तो डिप्रेशन, जुड़े तो खुशहाली !

May 9, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.