Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सांसद बनने के बाद कंगना रनौत को पड़ा थप्पड़, पर क्यों?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2024
in राजनीति, विशेष
A A
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारे जाने की खबर है। उन्हें सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मारा। यह घटना उस दौरान हुई, जब वह दिल्ली की फ्लाइट पर चढ़ने के लिए आ रही थीं। कंगना रनौत इस लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से उतरी हैं और विजय पाई है। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF की महिला सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। कंगना रनौत भाजपा के संसदीय दल की दिल्ली में होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए आ रही थीं। वह सुरक्षा क्लियरेंस कराने के बाद विमान में बोर्डिंग के लिए जा रही थीं।

इन्हें भी पढ़े

वक्फ कानून

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर आंशिक रोक, वक्फ बाय यूजर सुरक्षित, कानून लागू।

September 16, 2025
wcl

वेकोलि में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ एवं ‘विशेष अभियान 5.0’ का उत्साहपूर्वक हुआ शुभारंभ

September 15, 2025
sushila

नया नेपाल…सुशीला सरकार! सुशीला को कमान, क्या संभल जाएगा नेपाल?

September 13, 2025
pm modi

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से विपक्ष क्यों परेशान? मिजोरम-मणिपुर को सौगात, सियासी बरसात !

September 13, 2025
Load More

बीजेपी सांसद को क्यों मारा थप्पड़!

इसी दौरान सीआईएसएफ की सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में कंगना रनौत ने शिकायत दर्ज कराई और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। माना जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने पर कंगना इस बारे में कोई बयान दे सकती हैं। दोपहर साढ़े 3 बजे यह घटना हुई थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन को लेकर दिए कंगना रनौत के बयान से CISF की सुरक्षाकर्मी आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ क्यों मारा।

#WATCH भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर एक कांस्टेबल रैंक के CISF अधिकारी ने कंगना को थप्पड़ मारा। आगे की जांच के लिए वरिष्ठ CISF अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है: सूत्र pic.twitter.com/ylEOhU6BwD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024

सोशल मीडिया एक्स पर बोली कंगना!

भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा, “मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं। सबसे पहले, मैं सुरक्षित हूं, मैं बिल्कुल ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो घटना हुई, वह सुरक्षा जांच के दौरान हुई। जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में बैठी महिला, जो CISF सुरक्षा कर्मचारी थी, मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देने लगी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मुझे पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद और उग्रवाद की चिंता है…”

Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ

— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024

कंगना मामले पर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा, “उसकी जांच चल रही है, और जांच में जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी। इस प्रकार की घटना को अगर सुरक्षा में लगे हुए व्यक्ति ही अंजाम देते हैं, यह सही नहीं है। जो भी हुआ वह गलत हुआ।

#WATCH कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा, "उसकी जांच चल रही है, और जांच में जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी। इस प्रकार की घटना को अगर सुरक्षा में लगे हुए… pic.twitter.com/smn53fvULU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा

कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी, एक महिला के ऊपर हाथ उठाना बेहत गलत है। उन्हें(सुरक्षाकर्मी) को अगर कोई परेशानी थी तो उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए थी लेकिन इस तरह का कदम सही नहीं है… इसके खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए…”

#WATCH कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी, एक महिला के ऊपर हाथ उठाना बेहत गलत है। उन्हें(सुरक्षाकर्मी) को अगर कोई परेशानी थी तो… pic.twitter.com/OuTFi3ivT8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024

कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Soniya Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने चली चाल चौबीसी!

July 12, 2023
court

सेवा विस्तार पर सवाल

July 13, 2023
Arvind Kejriwal

स्वच्छता पर फेल नजर आए केजरीवाल, क्या हैं दिल्ली के अस्पतालों का हाल?

November 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झंकार महिला मंडल ने की एंटी-ड्रग्स कैम्पेन
  • इन लोगों को हर महीने 6 हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार?
  • मोबाइल इंटरनेट चालू, वाई-फाई पर प्रतिबंध; इस देश में लिया गया अनोखा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.