Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, जानिए बदले की ऐसी खौफनाक कहानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 17, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
murder
15
SHARES
486
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर उसका शव बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया. मृतका के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने हत्यारोपी पति और उसके भाई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया.

फिलहाल, पुलिस ने लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद शव को बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि हत्यारोपितों ने शव नहर में फेंकने से पहले बोरे में कुछ ईंटें भी भर दी थीं. इसके बाद बोरे को सिल दिया था, जिससे शव नहर में डूबा रहे.

इन्हें भी पढ़े

Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

दरअसल, खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के निवासी पवन कुमार की बेटी करिश्मा (26) की शादी 2016 में जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई. आए-दिन उनमें झगड़ा होता रहता था. इसी बीच करिश्मा अपने मायके चली गई.

जिसपर पति और ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और किसी तरह मनाकर करिश्मा को घर ले आए. लेकिन घर आने के बाद पिछले कुछ दिनों से मायके वालों की करिश्मा से बात नहीं हुई तो उन्होंने शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पति पवन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या की बात कुबूल कर ली. बाद में उसने नहर से करिश्मा का शव बरामद कराया. फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मायके वालों को सौंप दिया है.

पुलिस का कहना है कि पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं. इसी शक में उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसके शव को बोरे में डालकर नहर में फेंक दिया. मामले में मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अभियुक्तों की शिनाख्त पर नहर से 15 मई को लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद मृतका का शव बरामद किया गया. मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास, क्या रहा इसका इतिहास!

April 5, 2025
mask

भारतीय बाजार के लिए लोकल और ग्लोबल अरबपति में टक्कर

June 24, 2023
israel-iran war

इजरायल-ईरान संघर्ष में भारत किसके साथ, क्या हैं चुनौतियां!

June 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.