Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

उपचुनाव से पहले योगी का मिशन रोजगार, इन जिलों में बटेंगी नौकरियां!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
CM Yogi
13
SHARES
428
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। पहले माना जा रहा था कि यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो सकता है। लेकिन उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि उपचुनाव की घोषणा भी अगले कुछ दिनों में हो जाएगी। वोटिंग और रिजल्ट कश्मीर-हरियाणा के साथ ही होने की संभावना भी जताई जा रही है। इससे पहले यूपी की योगी सरकार मिशन रोजगार में जुट गई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 17 और 18 अगस्त को अंबेडकरनगर और अयोध्या में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 150 प्रतिष्ठित कंपनियां 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान करने जा रही हैं। रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जाएगा। अंबेडकरनगर की कटेहरी और अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। भाजपा ने यूपी में होने उपचुनाव के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम योगी के जिम्मे कटेहरी और मिल्कीपुर सीटें हैं।

यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा प्रशिक्षण एवं सेवा योजन निदेशालय और एमएसएमई विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। रोजगार मेला प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा तथा इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता छात्रों के साथ ही अन्य सामान्य विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़े

Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
Load More

युवाओं के कौशल को मिलेगा मुकाम

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत सेवायोजित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इन रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 18 अगस्त को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद रोजगार मेला में 50,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां उपलब्ध रहेगी। इन कंपनियों में एक्सेंचर, अडाणी, बजाज ऑटो, चैंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, होंडा, लावा इंटरनेशनल लि. मिंत्रा, नोकिया, केस कॉर्प, सुजुकी मोटर्स, स्विगी और टाटा मोटर्स प्रमुख होंगी।

दिग्गज कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

इससे पूर्व, 17 अगस्त को अंबेडकरनगर के देव इंद्रावती महाविद्यालय कैंपस, कटेहरी में भी वृहद रोजगार मेला का आयोजन कराया जाना निर्धारित किया गया है। इस रोजगार मेले में 21,000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 46 प्रतिष्ठित कंपनियां उपलब्ध रहेंगी। इन कंपनियों में बारबरीक नेशन, चेंबर ऑफ इंडियन एमएसएमई, फ्लिपकार्ट, लावा इंटरनेशनल, ओरियो बिस्कुट्स और केस कॉर्प प्रमुख रूप से शामिल होंगी। यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई अंबेडकरनगर एवं जिला सेवायोजन एवं उपायुक्त उद्योग विभाग अंबेडकरनगर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। जनपद स्तरीय रोज़गार मेले में इच्छुक युवक और युवतियां अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करके तथा अपने अपने बायोडाटा एवम शैक्षिक दस्तावेजों के साथ इस सुनहरे अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।

साढ़े 7 वर्ष में साकार हुए युवाओं के सपने

योगी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से उनके कौशल विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। सरकार की योजना 2024 में इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित करने की है। योगी सरकार के प्रयासों का ही असर है कि साढ़े सात वर्षों में साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफलता मिली है तो वहीं संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी से जोड़ा गया है। वहीं, दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र/एमएसएमई के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arvind Kejriwal AAP

CM अरविंद केजरीवाल के सामने 2 और कानूनी मुश्किलें!

April 18, 2023
Adani Group

अदाणी ग्रुप का अधिक कर्ज लेना खराब कारोबारी तरीका, लेकिन यह फ्रॉड नहीं

February 28, 2023
Vekoli Pathakheda area

वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के तवा भूमिगत खदान में कंटीन्यूअस माइनर का हुआ उद्घाटन

September 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?
  • तिहाड़ में कैसे बीत रहे राजपाल यादव के दिन?, नहीं मिल रहा VIP ट्रीटमेंट
  • Google : अब सर्च रिजल्ट्स से आपत्तिजनक तस्वीरें हटाना होगा और आसान; जानें तरीका

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.