Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

इन कारणों से बढ़ सकता हैं आपका अचानक वजन, करें इनमें सुधार की कोशिश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वजन बढऩा वर्तमान की आम समस्याओं में से एक हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे परेशान हैं कि उनका वजन नियंत्रण में नहीं रह पाता हैं जिस कारण से शरीर में कई अन्य प्रकार की व्याधि होने लगती हैं। वैसे देखा जाए तो वजन बढऩे का मुख्य कारण आपका गलत खानपान और एक्सरसाइज ना करना हैं। लेकिन कई फैक्टर ऐसे हैं जो अचानक वजन बढऩे का कारण बनते हैं। अगर आपको इन वजहों की जानकारी हो तो इनमें सुधार करके वजन को बढऩे से रोका जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शरीर का वजन अचानक बढऩे लगता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

नमक का अधिक सेवन
नमक में सोडियम पाया पाया जाता है, जिस कारण नमक के सीमित सेवन से हमारे शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती है। वहीं, इसका अधिक सेवन शरीर में पानी की अधिकता और वॉटर रिटेंशन का कारण भी बन सकता है।

इन्हें भी पढ़े

newborn babies

क्या नवजात बच्चें को भी होती है कब्ज की समस्या? जानें कैसे करें पहचान

February 7, 2026
head and neck cancer

भारत में क्यों बढ़ रहा है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा?

February 4, 2026
fatty liver

लिवर से जुड़ी बीमारियों से कैसे करें बचाव, जानिए

February 2, 2026
diabetes

क्या सूरज की रोशनी से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज?

February 1, 2026
Load More

थायराइड की दवा न खाना
थायराइड होने पर डॉक्टर दवा देते हैं। कुछ लोग थायराइड की दवा को अनदेखा कर देते हैं। आपको बता दें कि अगर आपको थायराइड है, तो दवा खाना न छोड़ें। दवा न खाने के कारण हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं और वजन तेजी से बढ़ सकता है। नियमित दवा का सेवन न करने से बीपी बढ़ सकता है और थकान महसूस होती है। अगर आपको थायराइड स्तर कंट्रोल में है, तो डॉक्टर की सलाह पर डोज कम करवाएं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा छोडऩे की गलती न करें।

ज्यादा स्ट्रेस लेना
लगातार दो से तीन दिनों तक स्ट्रेस लेने से भी वजन बढ़ जाता है। इससे आपके शरीर में ज्यादा कोर्टिसो़ल रिलीज होता है। जिसके कारण आपके शरीर में फैट स्टोर होने लगता है। इससे दूर रहने के लिए योग या मेडिटेशन को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग भी शांत रहेगा।

ज्यादा कैलोरीज लेना
एक स्वस्थ पुरुष को 2000 से 2500 कैलोरीज रोजाना लेनी चाहिए। वहीं महिला को 1800 से 2200 कैलोरीज लेनी चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा कैलोरीज का सेवन करेंगे, तो वजन बढ़ सकता है। कई लोग बिना कैलोरीज चेक किए ही डाइट लेने लगते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। आपको सुबह के नाश्ते से लेकर रात के आखिरी मील तक हर खाने की कैलोरीज का अंदाज रखना चाहिए।

चीनी वाली चाय पीना
चाय में कैफीन मौजूद होता है, आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में चीनी वाली चाय का सेवन करने से कैलोरीज बढ़ जाती हैं। कई लोग दिन में दो से तीन बार चीनी वाली चाय का सेवन करते हैं। ऐसा करना उनके हार्ट और बीपी के लिए ठीक नहीं माना जाता। आपको दिन भर में 20 ग्राम चीनी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। आप हर्बल टी, ग्रीन टी या गुड़ वाली चाय का सेवन कर सकते हैं।

दवाइयों की वजह से
कुछ दवाइयों के सेवन से शरीर में फ़्लूड निकलने की बजाय शरीर में ही अटका रह जाता है। विशेष रूप से इसमें हाई ब्लड प्रेशर, ऐंटी-इन्फ़्लैमेटरी और डायबिटीज़ की कुछ दवाइयां शामिल हैं, जो फ़्लूड को अवरुद्ध करती हैं। ऐसी दवाइयां लेते समय अपने हेल्थ एक्स्पर्ट से जान लें कि कहीं आपकी दवाइयां वॉटर वेट गेन की वजह तो नहीं बन रही हैं।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होना
अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है, तो वजन बढ़ सकता है। जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होता है, तो शरीर के निचले हिस्से में ब्लड ठीक से फ्लो नहीं हो पाता और शरीर में फ्लूड रिटेंशन हो सकता है। इसके अलावा सोडियम के ज्यादा स्तर से भी वजन बढऩे की समस्या होती है।

नींद न आने की समस्या में
आपके नींद से मोटापे का भी कनेक्शन है। अगर आपको कम नींद आती है या आती नहीं तो इससे आपका वेट जरूर बढ़ेगा। ऐसा स्पील साइकल सही ना होने के कारण होता है, जिससे कई ऐसे हानिकारक हार्मोंस सक्रीय होते हैं जो वेट ही नहीं आपके मूड को भी खराब कर देते हैं। नींद की कमी के कारण शरीर को अतिरिक्त उर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में व्यक्ति काफी ज्यादा कार्बोहाइड्रेड का सेवन करता है। जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढऩे लगता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पिछले छह सालों में तेजी से बढ़े रोजगार!

November 15, 2023
CM Tirath Rawat

ED के समन से विपक्ष में हलचल, ये क्या बोल गए पूर्व सीएम तीरथ रावत?

February 5, 2024

क्या सपा के लिए प्रियंका गांधी ने छोड़ा UP का मैदान?

December 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.