Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

प्रदेश के किसानों को गुणवत्तायुक्त मृदा परीक्षण, बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन मिलने से फसलोत्पादन में हुई बढ़ोत्तरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के किसानों को फसलोत्पादन हेतु प्रदेश सरकार हर तरह की सहायता दे रही है। किसानों की आय में बढोत्तरी तभी होती है जब उनकी फसल की अच्छी पैदावार हो। खेत में अच्छी पैदावार के लिए यह जरूरी है कि खेत की मिट्टी की मृदा जाँच हो, मिट्टी में पोषक तत्व सही मात्रा में हो। खेत का खर-पतवार साफ कर जुताई व खाद डालकर जब फसल बोई जाय तो उसके बीज प्रमाणित एवं अच्छी प्रजाति के हो। खेती में समय से सिंचाई हो और बीज बोते समय देशी जैविक/रसायनिक खाद व पौधों के कुछ बड़े होने पर अच्छी गुणवत्ता के उर्वरक डाला जाय। पौधों के बड़े होने या फसल में दाने आने के पूर्व कीट-पतंगों व रोग के बचाव हेतु सही मात्रा से कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग किया जाय तो नि:सन्देह किसान की फसल का अच्छा उत्पादन होगा और ज्यादा फसल उत्पादन की बढ़ोत्तरी से किसान की आय में वृद्धि होती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को बीज, खाद, सिंचाई की सुविधा, कृषि यंत्रों में छूट, आदि की सहायता देते हुये फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी की गई है। प्रदेश के किसानों को अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराते हुये फसलोत्पादन में वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोत्तरी के लिए खेत की मिट्टी की मृदा परीक्षण कराया। प्रदेश में दो चरणों में मृदा परीक्षण कराते हुए अब तक कुल 376.24 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरित किया गया है। प्रदेश के 32394 ग्रामों के किसानों को प्रशिक्षण देकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढाने के विषय में बताया गया है। सरकार ने मृदा की आवश्यक रसायनिक पोषक तत्वों कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, फास्फोरस, नाइट्रोजन पोटाश, कैल्सियम, मैगनीशियम आदि की मात्रा की जाँच कराते हुए, जिन किसानों की भूमि में जिन पोषक तत्वों की कमी थी, उस भूमि में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कराते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया है।

इन्हें भी पढ़े

NTA

NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

May 19, 2026
WCL

वेकोलि मुख्यालय में ‘जल मंथन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

May 19, 2026
CBI

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, हिरासत में कोचिंग डायरेक्टर

May 18, 2026
Supreme court

सरकारी मंदिरों के पुजारियों के वेतन का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा समिति बनाने की याचिका खारिज की

May 18, 2026
Load More

भूमि की जाँच कराने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया है। प्रदेश सरकार द्वारा रबी 2018-19 में समस्त योजनाओं के अन्तर्गत समस्त प्रकार के बीजों पर 10 प्रतिशत अनुदान राज्य सेक्टर एवं भारत सरकार की बीज ग्राम योजनान्तर्गत धान्य फसलों पर 25 प्रतिशत एवं दलहनी/तिलहनी फसलों पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राज्य सेक्टर से दिया है।  बुन्देलखण्ड के कृषको को वर्तमान सरकार ने सभी फसलों के लिए 80 प्रतिशत प्रमाणित बीजों पर अनुदान दिया है। सरकार ने रबी वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 के सभी फसलों के सभी बीजों के मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान कृषको को उपलब्ध कराया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को प्रमाणित गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराते हुए उत्पादन में वृद्धि की है। प्रदेश सरकार ने किसानों को मार्च 2022 तक 300.28 लाख कुन्टल समस्त प्रकार के बीजों का वितरण किया है।
प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए इस वर्ष बजट में प्राविधान भी किया गया है। खेत में बीज बुआई के समय एवं बाद में किसानों को उर्वरक की जरूरत पड़ती है। प्रदेश सरकार किसानों को कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद खेत में डालने का बढ़ावा दे रही है। फिर भी किसान अधिक उत्पादन के लिए रसायनिक उर्वरक का प्रयोग करते है। प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसान हित में उर्वरक यूरिया से ए.सी.टी.एन. टैक्स समाप्त कर यूरिया की दरों को अन्य प्रदेशों के समान ही रखा। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में यूरिया, डी.ए.पी., सुपर फास्फैट, जिन्क सल्फेट, पोटाश आदि उर्वरकों की कमी नही होने दी। सभी फसलों में किसानों को आवश्यकतानुसार सभी उर्वरक उपलब्ध कराया गया। सरकार ने अच्छी व्यवस्था करते हुए मार्च 2022 तक कुल 440.60 लाख मै0टन उर्वरकों का वितरण किसानों के मध्य कराया है।

फसलोत्पादन के लिए कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग किसानों के लिए आवश्यक हो गया है। आज औद्योगीकरण के युग में वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण, मौसम बदलाव एवं फसली रोग के कारण फसलों पर भी दुष्प्रभाव पडऩे लगता है और किसान की फसल खराब होने लगती है। ऐसी स्थिति में किसान को फसली रोगों, कीट-पतंगो व अन्य हानिकारक तत्वों से फसल बचाने के लिए कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करना पड़ता है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में मार्च, 2022 तक कुल 88347.66 मै0 टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायनों का वितरण कराते हुए किसानों के फसल उत्पादन में वृद्धि की है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों के खेतो की मृदा परीक्षण प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायनो का वितरण एवं सिंचाई की अच्छी सुविधा देने का ही परिणाम है कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2017-18 में ही पूर्व वर्षों से 16.38 लाख मैट्रिक टन अधिक हुआ। उसी तरह वर्ष 2018-19 में 604.15 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ जो अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। वर्ष 2019-20 में 601.84 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न 13.05 लाख मै0 टन तिलहन, वर्ष 2020-21 में 619.47 लाख मैट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन प्राप्त हुआ है।  17.95 लाख मै0टन तिलहन का उत्पादन हुआ है। वर्ष 2021-22 में 601.31 लाख मै0टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। रबी फसल में सर्वाधिक उत्पादन हुआ है जो एक रिकार्ड है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को हर तरह की सहायता दिये जाने का ही परिणाम है कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने से किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
निशिकांत दुबे

ऑपरेशन सिंदूर: 1991 में पाक से हुए समझौते को लेकर कांग्रेस क्यों घिर गई, क्या था समझौता ?

May 24, 2025

दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने मोल्दोवा में विश्व आर्मरेसलिंग में रजत पदक जीतकर भारत का बढ़ाया मान

August 22, 2024

राहुल की जीत से रायबरेली में कांग्रेस ‘बालिक’ बनी

June 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-UAE साझेदारी बन सकती है गेमचेंजर!
  • यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !
  • NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.