Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मुंडका अग्निकांड की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए जांचः बिधूड़ी

मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपया और सरकारी नौकरी की मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 16, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली 14 मई। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि मुंडका अग्निकांड की हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच कराई जाए। उन्होंने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंचने, बिल्डिंग के फायर क्लीयरेंस और अन्य नियमों के उल्लंघन की भी जांच की मांग की है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की मदद देने और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस में खासतौर पर दिल्ली सरकार के अधिकारियों और फायर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी भी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

traffic challan

घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस

March 5, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
Load More

घटना के बाद उठे सवालों का जवाब दे केजरीवाल

श्री बिधूड़ी ने कहा कि इस बात की भी जांच की जानी चाहिए की फायर ब्रिगेड देर से क्यों पहुंची। घटना की सूचना 4ः40 बजे दे दी गई थी और कैट्स एम्बुलेंस को सूचना 4ः48 बजे मिली। लेकिन उसके बाद वहां मौजूद लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड एक घंटा देरी से आई। यहां तक कि पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय लोगों की मदद से चलाना पड़ा। जब तक फायर ब्रिगेड आई, आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी।

उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के पास आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए पर्याप्त हाईड्रोलिक क्रेन नहीं थीं। आखिर दिल्ली सरकार ने फायर ब्रिगेड को आधुनिक बनाने के लिए क्या कदम उठाए हैं? उन्होंने कहा कि क्या इस बिल्डिंग के पास फायर क्लीयरेंस था? अगर नहीं था तो फायर विभाग ने इस बिल्डिंग के खिलाफ क्या कार्रवाई की थी? क्या कोई नोटिस जारी किया था? इस बिल्डिंग में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था। आग लगने पर लोगों को निकालने का कोई रास्ता नहीं मिला। फायर विभाग ने इसके लिए क्या कोई कार्रवाई की थी? दिल्ली सरकार का दावा है कि आजकल 24 घंटे बिजली उपलब्ध है तो फिर इस बिल्डिंग में जेनरेटर की क्या जरूरत थी? जेनरेटर सीढ़ियों के नीचे रखा हुआ था।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि दो दमकलकर्मी भी इस घटना में मारे गए हैं और मृतकों की संख्या 30 मानी जा रही है लेकिन जो 29 लोग लापता हैं, उनके बारे में सरकार तुरंत स्पष्टीकरण दे। ऐसी दुखद घटनाएं दिल्ली के माथे पर कलंक हैं। यह हादसा उपहार कांड जैसा ही है और इससे साफ है कि उपहार कांड के बाद जो सिफारिशें की गई थीं, उन पर अमल नहीं किया गया। अब ऐसे कदम उठाने जरूरी हैं कि भविष्य में ऐसा हादसा फिर न हो जिससे लोगों को इस तरह मौत के आगोश में समाना न पड़े।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Railway

1962 से 2025 तक नॉर्थ ईस्ट में रेल क्रांति, चिकन नेक कॉरिडोर ने मजबूत की भारत की पकड़!

July 8, 2025

बुद्धी गंवाई, और उज्जड़ बने!

August 13, 2022
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में हाहाकार! दिखने लगे हैं ईरान-अमेरिका युद्ध के साइड इफेक्ट्स
  • भारत के दोस्‍त ने तेल सप्‍लाई पर खत्‍म कर दी टेंशन!
  • ईरान का ‘मल्टी-लेयर’ वार मशीन, अमेरिका-इजरायल परेशान क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.