सतीश मुखिया
मथुरा: मथुरा शहर में बढ़ती वाहन चोरी की शिकायतों को लेकर थाना कोतवाली और स्वाट टीम मथुरा द्वारा चैकिंग के दौरान 03 वाहन चोर गैंग की सदस्यों को अलवर बाजना से पहले पार्थ होटल के पास चौकी क्षेत्र कृष्णानगर थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया। इनमें 03 व्यस्क और एक बाल अपचारी गिरफ्तार किया। यह 04 लोगों का एक सुसंगठित गैंग है जो भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर रैकी कर वाहनों को चोरी करते है तथा एक स्थान पर छुपा देते है। फिर मौका लगने पर इनको सस्ते दामों में कबाड़ियों को बेच देते है फिर चोरी किये गये वाहनों की बिक्री से जो पैसा मिलता है उसको ये सभी 04 लोग आपस में बराबर – बराबर बांटकर हिस्सा बांट कर लेते है ।
आज उपरोक्त गैंग को चोरी के कुल 06 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तगणों में कपिल पुत्र रामदयाल निवासी अमर कॉलौनी थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र 22 वर्ष, हुकुम पुत्र जोगेन्द्र निवासी बाकलपुर थाना हाइवे जनपद मथुरा उम्र 20 वर्ष, अरुण पुत्र श्यामलाल निवासी मोरा थाना जैत जनपद मथुरा उम्र 19 वर्ष व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। इन लोगों के कब्जे से चोरी की कुल 06 अदद मोटर साइकिल बरामद हुई। जिसमें बरामद मोटर साइकिलों में से मोटर साइकिल संख्या UP14FH3249 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली मु0अ0सं0 262/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत है तथा मोटर साइकिल संख्या UP86Z8393 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 362/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात व बरामद मोटर साइकिल नं0 RJ05SX3216 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली जिला मथुरा पर मु0अ0सं0 363/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
बरामद मोटर साइकिल नं0 UP85BR4806 के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 535/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत है तथा शेष दो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जनपद के अन्य थानों / अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है। इन सभी अभियुक्तों और बाल अपराधी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। इन सभी अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके ऊपर विभिन्न स्थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे मौके पर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में कार्यवाहक प्र0नि0अजीत सिंह,उ0नि0 श्री आमोद कुमार, उ0नि0 श्री कुशलपाल सिंह (चौकी प्रभारी कृष्णानगर), थाना कोतवाली जिला मथुरा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







