Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: सीएम योगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2024
in राज्य, विशेष
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
  • अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • मौसम खुलने के बाद अयोध्या में बढ़ेगी रामभक्तों की संख्या, सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री
  • दर्शन-पूजन में किसी को भी ना हो कोई दिक्कत, महत्वपूर्ण पथों पर बेहतर होना चाहिए क्राउड मैनेजमेंट : मुख्यमंत्री
  • विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य भी करेंगे रामलला के दर्शन, अगवानी की करें तैयारी :सीएम योगी
  • मुख्यमंत्री ने अयोध्या में संतों से की मुलाकात, मंदिर ट्रस्ट के लोगों से मिलकर लिया व्यवस्था का हाल

मुरार सिंह कण्डारी


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए राज्य सरकार को सेवारत बताया है। सोमवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम में प्रदेश, जोन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अब चूंकि मौसम खुलने लगा है और ठंड में भी कमी देखने को मिल रही है, लिहाजा अयोध्या आने वाले पर्यटकों और रामभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक भगवान रामलला के दर्शन हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को हर स्तर पर नियंत्रित रखा जाए। नगर के सभी प्रमुख पथों पर बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट दिखाई देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

MP Ajay Bhatt

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया केंद्रीय विद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त शिक्षण पदों का मुद्दा

August 4, 2026
IG STF

कांवड़ मेले के बीच अचानक हरिद्वार की सड़कों पर निकले IG STF!

August 3, 2026
arrest

भोले बाबा की प्रतिमा के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

August 3, 2026
panchayat elections

अंतिम व्यक्ति, मॉडल गांव और दम तोड़ती योजनाएं…?

August 3, 2026
Load More

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात के भी विशेष निर्देश दिये कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या आने वाले हैं। ऐसे में दूसरे प्रदेशों के विशिष्ट अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कि कोई भी श्रद्धालु फिर चाहे वो आम नागरिक हो या विशिष्ट अतिथि उसे दर्शन-पूजन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अयोध्या में रुकने वाले श्रद्धालुओं को होटल, होम स्टे, और टेंट सिटी में व्यवस्था हर हाल में कराई जाए। साथ ही साथ नगर की साफ सफाई को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी ने अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पुजारी महंत सतेंद्र दास, महासचिव चंपत राय, डॉ अनिल मिश्र, गोपाल राव सहित अन्य लोगों से सीएम मुलाकात की और उनसे श्रीराम जन्मभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन कराने के लिए विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jitendra Shrivastava

जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आरईसी लिमिटेड के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया

April 24, 2025
TERI Summit pm modi

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड

February 16, 2022
Sai Jalkumar Masand Sahib

प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में हुआ भव्य सम्मान

March 20, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाया केंद्रीय विद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त शिक्षण पदों का मुद्दा
  • कांवड़ मेले के बीच अचानक हरिद्वार की सड़कों पर निकले IG STF!
  • एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.