Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

CM अरविंद केजरीवाल के सामने 2 और कानूनी मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
Arvind Kejriwal AAP
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों चौतरफा मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उन्हें एक साथ कई मुकदमों और पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां रविवार को दिल्ली के शराब घोटाले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की तो अब उन्हें गोवा से गुजरात तक कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना है। गोवा में जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी तो गुजरात में एक मानहानि केस में कोर्ट में पेशी होनी है।

सीबीआई से मिल गया छुटकारा?
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को आरोपी नहीं बनाया गया है। लेकिन ईडी की चार्जशीट में कुछ जगहों पर उनका नाम लिया गया है। वहीं, सीबीआई का भी कहना है कि कुछ आरोपियों ने पूछताछ में उनका नाम लिया है और इसको लेकर उनसे पूछताछ करना जरूरी था। 9 घंटे की पूछताछ के बाद जब केजरीवाल बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि एजेंसी ने उन्हें दोबारा नहीं बुलाया है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से अभी इस पर कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल की ओर से दर्ज कराए गए बयानों और अन्य आरोपियों के बयानों की जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि केजरीवाल से आगे पूछताछ होगी या नहीं। फिलहाल सीबीआई वाली पहली मुश्किल तो उन्होंने पार कर ली है। पूछताछ के बाद मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बाहर आए केजरीवाल ने यह जताने की कोशिश की कि सबकुछ ठीक ठाक है। उनके लिए असहज या परेशान होने वाली स्थिति नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

अब गोवा पुलिस क्यों करेगी पूछताछ
गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को 27 अप्रैल को पेश होने को कहा गया है। पेरनेम पुलिस के मुताबिक, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। इसके तहत पुलिस किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है यदि ‘उचित’ शिकायत या संदेह है कि उसने अपराध किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चुनावी पोस्टर चिपकाने के मामले की जांच कर रही है। केजरीवाल ने कहा है कि वह निश्चित तौर पर पुलिस के सामने पेश होंगे।

डिग्री मामले में कोर्ट ने किया तलब
इन दिनों पीएम मोदी की शिक्षा और उनकी डिग्री पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल को इस मुद्दे पर दोहरे झटके का सामना करना पड़ा है। पहले गुजरात हाई कोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया तो अब एक कोर्ट ने उन्हें समन कर लिया है। पीएम डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय के खिलाफ कथित व्यंग्यात्मक और अपमानजक बयान देने पर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की एक शिकायत की गई है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयेशभाई चोवटिया की अदालत ने केजरीवाल और उनके सहयोगी संजय सिंह को तलब किया। 23 मई को दोनों को पेश होने के लिए कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Atishi and Saurabh

दिल्ली : आतिशी और सौरभ को ही क्यों मिली कैबिनेट में जगह?

March 9, 2023
rahul gandhi

‘टीम प्लेयर रहो वरना रिजर्व में बैठा देंगे’… बरनाला रैली में राहुल गांधी की पंजाब कांग्रेस नेताओं को सख्त नसीहत

February 28, 2026
cbse 10th board result

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: 93.66% छात्रों ने मारी बाजी, रिजल्ट लिंक यहां !

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.