Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

त्रिपुंड की तीन रेखाओं में एक साथ वास करते हैं 27 देवता? जानिए इससे जुड़ा रहस्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 6, 2022
in धर्म
A A
shivling tripund
17
SHARES
552
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तिलक लगाने की परंपरा हिंदू धर्म में प्राचीन समय से चली आ रही है। इसके अनुसार हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार का कोई मांगलिक कार्य बिना तिलक लगाए नहीं किया जाता। तो वहीं धार्मिक ग्रंथों में विभिन्न तिलक के बारे में वर्णन किया है। जिसमें चंदन से लेकर सिंदूर तक के तिलक के बारे में उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इसमें त्रिपुंड तिलके के बारे में बताया गया है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि अक्सर साधू-संतों व पुजारियों आदि को त्रिपुंड लगाए आप में से लगभग लोगों ने देखा होगा। लेकिन इसका हिंदू धर्म में क्या महत्व है इस बारे में लोगों को कम जानकारी है। दरअसल त्रिपुंड तिलक का सीधा संबंध देवों के देव महादेव से है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव जी की पूजा में उन्हें चंदन या भस्म का त्रिपुंड तिलक लगाना बेहद जरूरी माना जाता है। परंतु इसे लगाने वाले व्यक्ति को इन बातों का जरूर पता होना चाहिए कि त्रिपुंड में तीन रेखाओं का अर्थ क्या, इसके लगाने का सही तरीका क्या है तथा इस लगाने से किस तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

हिंदू धर्म के ग्रंथों में किए उल्लेख के अनुसार त्रिपुंड में तीन रेखाएं होती हैं, जिसके बारे में मान्यता ये है कि इन तीन रेखाओं में हिंदू धर्म के 27 देवताओं का वास होता है। प्रत्येक एख रेखा में 9 देवताओं निवास करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति मस्तक पर त्रिपुंड लगाता है उस पर शिव जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। अतः अक्सर साधू-संतों और पुजारी अपनी ललाट तीन रेखाओं का तिलक लगाते हैं।

इन्हें भी पढ़े

navratri

चैत्र नवरात्र : नौ दिनों तक करना होगा इन 5 नियमों का पालन, तभी मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

March 13, 2026
शनिदेव

41 दिन शनि अस्त! 13 मार्च से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

March 11, 2026
Kalashtami Vrat

11 या 12 मार्च कब रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि और महत्व

March 9, 2026
वास्तु शास्त्र

घर में बढ़ती कलह और बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

March 8, 2026
Load More

यहां जानें त्रिपुंड के किस रेखा में कौन से देवता करते हैं वास-
त्रिपुंड की पहली रेखा के देवता- महादेव, अकार, रजोगुण, पृथ्वी, गाहॄपतय, धर्म ,प्रातः कालीन हवन, क्रियाशक्ति, ऋग्वेद है
त्रिपुंड की दूसरी रेखा के देवता- महेश्वर, ऊंकार, आकाश, अंतरात्मा, इच्छाशक्ति, दक्षिणाग्नि, सत्वगुण, मध्याह्न हवन
त्रिपुंड की तीसरी रेखा के देवता- शिव, आहवनीय अग्नि, ज्ञानशक्ति, सामवेद, तमोगुण, तृतीय हवन स्वर्गलोक, परमात्मा

त्रिपुंड लगाने के लाभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार ललाट पर त्रिपुंड लगाने से व्यक्ति को एक साथ 27 देवताओं को आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो वहीं ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे लगाने से व्यक्ति के मन में बुरे विचार उत्पन्न नहीं होते, मानसिक शांति मिलती तथा व्यवहार में सौम्यता आती है।

इसके अलावा प्रतिदिन त्रिपुंड लगाने से व्यक्ति द्वारा किए गए जाने-अनजान में हुए पापों से छुटकारा मिलता है। शिव पुराण में वर्णन किया गया है कि जो शिव भक्त इसे शिव जी के प्रसाद के रूप में अपनी ललाट पर धारण करता है, उस पर बुरी शक्तियां अधिक प्रभावित नहीं हो पाती। बल्कि शरीर के साथ-साथ जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और व्यक्ति धर्म के प्रति अधिक अग्रसर रहने लगता है।

अब जानिए इसे लगाने का सही तरीका-

ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं कि त्रिपुंड को लगाने का फायदा तभी मिलता है जब इसे लगाने से पहले और बाद में पवित्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ध्यान रहें इसे लगाने से पहले महादेव के साथ-साथ सभी देवताओं का ध्यान करते हुए तथा ॐ नमः शिवाय का जप बोलते हुए इसे धारण करें।

ध्यान दें त्रिपुंड लगाने के लिए सिर्फ चंदन या भस्म का ही उपयोग करें। इसके लिए आप भोलेनाथ पर चढ़ाई गई भस्म का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है इससे महादेव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिषी बताते हैं कि त्रिपुंड को लगाने के लिए हमेशा मध्य की तीन अंगुलियों का उपयोग करना चाहिए। इन तीन अंगुलियों से भस्म या चंदन लेकर बाएं नेत्र से दाएं नेत्र की ओर लगाएं। कहा जाता है ये तीन आड़ी रेखाएं दोनों नेत्रों के बीच ही सीमित रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त इस बात की ओर खास ध्यान रहे कि इसे लगाते वक्त मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

बहुत कम लोग जानते हैं कि मस्तक के अलावा त्रिपुंड शरीर के 32 अंगों पर भी धारण किया जा सकता है। मान्यता है कि हर अंग पर लगाने त्रिपुंड लगाने का अलग प्रभाव होता है। बता दें इसे ललाट, दोनों कान, दोनों नेत्र, ह्रदय, दोनों कलाई, दोनों कोहनी, नाभि, दोनों घुटने, दोनों पाश्र्व भाग, दोनों पिंडली और दोनों पैर भी लगाया जा सकता है।

इन सब के अलावा जिस किसी की कुंडली में चंद्र दोष उसके लिए ललाट पर त्रिपुंड लगाना बेहद लाभदायक माना जात है। इतना ही नहीं इसे लगाने से स्मरण शक्ति और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता आती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
air defense system

भारत, अमेरिका, इसराइल और चीन के पास कौन से हैं प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम और कौन सबसे प्रभावी?

May 23, 2025
Alluri Sitarama Raju

आजादी का वो गुमनाम नायक, जो अंग्रेजों के लिए बने थे सिरदर्द!

May 7, 2023
israel-iran war

इजरायल-ईरान तनाव के बीच, परमाणु शक्ति की राह पर ईरान, विश्व शांति की पुकार !

June 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.