Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में 24 घंटे में 4 हत्याएं, सीएम केजरीवाल ने LG को पत्र लिखकर कह दी ऐसी बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 20, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
CM Kejriwal on meeting LG
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : महज 24 घंटे के अंदर 4 हत्याओं से दहली देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने भी उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG Vinai Saxena) को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने जहां राजधानी में अपराध के हालात पर सवाल उठाए हैं, वहीं दिल्ली पुलिस का मुखिया होने के नाते LG पर भी निशाना साधा है. उन्होंने पुलिस की प्रभावी पेट्रोलिंग समेत अपराध रोकने की प्रभावी योजना बनाने के लिए LG से एक मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट को शामिल करने की मांग की है.

दो सगी बहनों और एक छात्र समेत 4 हत्याएं

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
Load More

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 हत्याएं हुई हैं, जिनमें हत्यारे पूरी तरह बेखौफ दिखाई दिए हैं. एक जगह उधार वसूलने की कोशिश में दिनदहाड़े दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में सरेआम एक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा एक और हत्या की गई है. इसी कारण दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

गृह मंत्रालय और LG पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने अपने पत्र में पिछले साल आई NCRB रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें देश के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ हुए कुल अपराधों में से 32.20% केवल दिल्ली में होने की बात कही गई है. केजरीवाल ने इस रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय व LG के लिए आंखे खोलने वाली बताया है, जो दिल्ली पुलिस के संचालक होने के नाते शांति व्यवस्था बनाने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. हालांकि उन्होंने साथ ही गृह मंत्रालय व LG पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि दुर्भाग्य से इन दोनों की आंखें इस रिपोर्ट से नहीं खुली हैं. उन्होंने इसे अलार्म जैसी स्थिति बताते हुए तत्काल महिलाओं से जुड़े अपराध के खिलाफ तत्काल कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत भी बताई. साथ ही गृह मंत्रालय व उपराज्यपाल पर ऐसा नहीं करने का आरोप लगाया.

दिल्ली पुलिस की लापरवाही पर उठाए हैं सवाल

केजरीवाल ने पत्र में दिल्ली पुलिस के जवानों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. साथ ही इसके चलते दिल्ली की जनता को बड़ी संख्या में निजी गार्ड रखने के लिए मजबूर होने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर दिल्ली पुलिस से जुड़े फैसले लेने वालों (गृह मंत्रालय व एलजी) की तरफ से राजधानी में अपराध पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की कमी की बात कही.

कानून व्यवस्था सुधार में लोगों की भूमिका बढ़ाने की वकालत

केजरीवाल ने रात में दिल्ली पुलिस की प्रभावी गश्त बढ़ाने और कानून व्यवस्था में दिल्ली के नागरिकों की भूमिका बढ़ाने को वक्त की जरूरत बताया है. उन्होंने एलजी को एक बैठक बुलाए जाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट को बुलाए जाने की बात कही गई है ताकि इस जरूरी मुद्दे पर चर्चा की जा सके. साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी अपने इलाके के विधायक, पार्षद व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग करके उनके सुझाव लिए जाने का प्रस्ताव भी केजरीवाल ने दिया है. साथ ही साल 2013 से दिल्ली में बनी थाना लेवल कमेटियों को भी दोबारा सक्रिय करने की मांग की है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Amit Shah

अमित शाह ने सेंट्रल रिज में लगाया बरगद का पौधा, दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत

July 7, 2026
शराब ठेका

आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, समय से पहले खुलेआम बिक रही शराब

May 13, 2025
आपदा प्रबंधन

आपदा प्रबंधन का मानवीय चेहरा

June 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!
  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.