Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सीएम योगी के जिले में 42 पुलिसवाले एक साथ लाइन हाजिर, SSP के ऐक्शन से हड़कंप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 25, 2026
in राज्य
A A
police
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ ने एक साथ 42 पुलिसवालों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी के इतने बड़े ऐक्शन से महकमे में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी ने यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी की इस कार्रवाई की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों में सात उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और 34 आरक्षी शामिल हैं।

एसएसपी के आदेश के अनुसार चौकी टीपी नगर के उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय चौकी के गिरीश मिश्र, कैंट के शक्ति रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, हरपुर बुदहट के ओम प्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह तथा रामगढ़ताल के उपेन्द्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं गोरखनाथ थाने के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा कोतवाली, तिवारीपुर, गगहा, शाहपुर, हरपुर बुदहट, कैंपियरगंज, पीपीगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, खोराबार, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बड़हलगंज, पिपराइच, उरुवा, गोरखनाथ, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला और चौरीचौरा थानों में तैनात 34 आरक्षियों को भी उनके वर्तमान कार्यस्थलों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

Samrat Choudhary meets Nitish

पीएम मोदी के दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात!

November 20, 2026
CM Yogi

मां के निधन से शोक में डूबे CM योगी, पंचूर के लिए रवाना, पीएम मोदी ने फोन कर जताई संवेदना

November 20, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार!

November 18, 2026
Loan fair organized in Dewal

थराली के देवाल में ऋण मेले का आयोजन, किसानों, महिला समूहों और युवा उद्यमियों को मिले ऋण के चेक!

November 18, 2026
Load More

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन मजबूत करने और फील्ड स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि एसएसपी ने इस बड़ी कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही, शिथिलता और कार्य में उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ने की चर्चा है। पुलिसवाले सतर्क हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कार्रवाइयों का ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

गैंगस्टर एक्ट में दो गिरफ्तार

इस बीच गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गोरखपुर की झंगहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खोराबार क्षेत्र के रामनगर करजहां निवासी गुड्डू निषाद उर्फ रामबाबू उर्फ रामकुमार और सीताराम को लक्ष्मीपुर-बेलीपार मार्ग स्थित तरकुलानी नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी, नकबजनी समेत कई आपराधिक घटनाओं में सक्रिय थे और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बीज से वटवृक्ष : संघशक्ति का विस्तार

October 5, 2022
Modi government

तीसरा कार्यकाल: मोदी सरकार से उम्मीदें बरकरार, बड़ा लक्ष्य बड़ी चुनौतियां!

June 10, 2024
स्कूलों में भी हिंदू स्टूडेंट्स को धमका रहे मुस्लिम छात्र!

यहां के स्कूलों में भी हिंदू स्टूडेंट्स को धमका रहे मुस्लिम छात्र!

April 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.