Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

NPS या EPF… कहां मिल सकती है आपको बेहतर रिटायरमेंट इनकम?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
epf vs nps
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता न हो, इसके लिए नौकरी के शुरुआती सालों से ही बचत करना जरूरी है। लेकिन सिर्फ पैसा जमा करना काफी नहीं है। यह भी समझना जरूरी है कि आपका पैसा किस योजना में तेजी से बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने रिटायरमेंट के लिए दो प्रमुख विकल्प कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) होते हैं। दोनों योजनाओं का मकसद बुढ़ापे के लिए फंड तैयार करना है, लेकिन इनमें निवेश का तरीका अलग है। EPF में सरकार की ओर से हर साल ब्याज दर तय की जाती है, जबकि NPS में आपका पैसा शेयर बाजार और दूसरे निवेश विकल्पों में लगाया जाता है। ऐसे में लंबे समय तक निवेश करने पर NPS में ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है, लेकिन इसमें जोखिम भी होता है।

मान लीजिए आपकी उम्र अभी 38 साल है और रिटायरमेंट में 22 साल बाकी हैं। अगर आप हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 60 साल की उम्र तक कितना फंड तैयार होगा? आइए कैलकुलेशन से समझते हैं कि EPF और NPS में कौन सा विकल्प ज्यादा पैसा दे सकता है।

इन्हें भी पढ़े

RSS

‘राष्ट्र वंदनम्’ रोहिणी की धरती पर राष्ट्रशक्ति का विराट संगम, एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया एकता और समरसता का संदेश

November 29, 2026
loksabha

1952 से अब तक कितनी बार बदली लोकसभा सीटों की तस्वीर?

November 28, 2026
s-400

दुश्मन की हर चाल नाकाम करने को भारत तैयार, यहां तैनात होगा 5वां S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

November 28, 2026
Indian economic

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की विकास गाथा बेहद मजबूत!

November 28, 2026
Load More

EPF क्या है और इसमें कैसे बढ़ता है पैसा?

कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट बचत की एक प्रमुख योजना है। इसके तहत कर्मचारी हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा जमा करता है। इस योजना में कर्मचारी और कंपनी दोनों की ओर से योगदान किया जाता है। आमतौर पर कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12 फीसदी ईपीएफ खाते में जमा करता है। कंपनी भी अपनी ओर से योगदान करती है। हालांकि, कंपनी के योगदान का एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। ईपीएफ की ब्याज दर हर साल तय की जाती है। फिलहाल इस पर 8.25 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता। यानी एनपीएस की तरह इसमें बाजार से जुड़े जोखिम नहीं होते। हालांकि, भविष्य में ईपीएफ की ब्याज दर बदल सकती है।

NPS में कैसे काम करता है आपका निवेश?

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस रिटायरमेंट के लिए बनाई गई एक बाजार आधारित निवेश योजना है। इसमें नौकरीपेशा और दूसरे पात्र निवेशक अपनी कमाई का एक हिस्सा नियमित रूप से जमा कर सकते हैं। ईपीएफ से अलग, एनपीएस में जमा पैसा अलग-अलग निवेश विकल्पों में लगाया जाता है। इसमें इक्विटी यानी शेयर, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियां शामिल हैं।

एनपीएस में लंबे समय तक निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। लेकिन इसका रिटर्न बाजार की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें मिलने वाले मुनाफे की कोई गारंटी नहीं होती। इस योजना का एक और फायदा है। रिटायरमेंट के समय जमा रकम का एक हिस्सा निकालने और बाकी रकम से एन्युटी खरीदकर नियमित पेंशन पाने का विकल्प मिलता है। एन्युटी के नियम निवेशक की कैटेगरी और निकासी के समय लागू नियमों पर निर्भर करते हैं।

हर महीने 10,000 रुपये निवेश करने पर कितना बनेगा फंड?

अब दोनों योजनाओं की तुलना एक उदाहरण से करते हैं। मान लीजिए 38 साल का कोई व्यक्ति रिटायरमेंट के लिए हर महीने 10,000 रुपये जमा करना शुरू करता है। वह 60 साल की उम्र तक यानी अगले 22 साल तक लगातार निवेश करता है। इस दौरान उसका कुल निवेश 26.40 लाख रुपये होगा। कैलकुलेशन के लिए ईपीएफ पर 8.25 फीसदी और एनपीएस पर 10 फीसदी सालाना रिटर्न मान लेते हैं।

इस कैलकुलेशन के मुताबिक, एनपीएस में निवेश करने पर करीब 89.54 लाख रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार हो सकता है। वहीं, EPF में यह रकम करीब 71.22 लाख रुपये रह सकती है। यानी इस आधार पर एनपीएस में निवेश करने पर ईपीएफ के मुकाबले करीब 18.32 लाख रुपये ज्यादा फंड मिल सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि एनपीएस हमेशा ईपीएफ से ज्यादा रिटर्न देगा। एनपीएस का रिटर्न बाजार की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। वहीं, ईपीएफ की ब्याज दर भी भविष्य में बदल सकती है।

यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस तुलना में दोनों खातों में हर महीने 10,000 रुपये जमा होने की कल्पना की गई है। ईपीएफ में कंपनी की ओर से मिलने वाला योगदान और EPS में जाने वाली रकम इस कैलकुलेशन में शामिल नहीं है। इसलिए वास्तविक EPF फंड अलग हो सकता है।

NPS में जमा 89.5 लाख रुपये से कितनी मिलेगी हर महीने पेंशन?

एनपीएस का एक बड़ा फायदा यह है कि रिटायरमेंट के बाद इसमें जमा रकम से नियमित पेंशन पाने का विकल्प मिलता है। इसके लिए जमा फंड का एक हिस्सा एन्युटी खरीदने में इस्तेमाल करना होता है। मौजूदा सामान्य निकासी नियमों के तहत गैर-सरकारी एनपीएस सब्सक्राइबर को आमतौर पर कुल जमा फंड का कम से कम 20 फीसदी हिस्सा एन्युटी खरीदने में लगाना होता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में अलग नियम और छूट लागू हो सकती हैं।

मान लीजिए रिटायरमेंट के समय आपके एनपीएस खाते में 89.5 लाख रुपये जमा हैं। इसका 20 फीसदी हिस्सा करीब 17.9 लाख रुपये होगा। इस रकम से आप एन्युटी खरीद सकते हैं। अगर एन्युटी पर सालाना 6 फीसदी ब्याज मान लिया जाए, तो आपको हर महीने करीब 8,950 रुपये पेंशन मिल सकती है।

यह पेंशन केवल अनुमानित गणना है। वास्तविक पेंशन एन्युटी प्लान, बीमा कंपनी की दरों और चुने गए विकल्प पर निर्भर करेगी। इस पर टैक्स भी लागू हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

WCL के निदेशक डॉ. एच. एस. पांडे ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में उपलब्ध कराए उन्नत चिकित्सा उपकरण

February 11, 2025
WCL

वेकोलि में हुआ राजभाषा पखवाड़ा का समापन

October 1, 2024
UAE Embassy

यूएई दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन एवं उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त के मध्य निवेश एवं आपसी सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘हनुमान अंश’ फेम एक्टर शोभिनव का छलका दर्द, बोले- लोगों ने की तारीफ पर किसी ने कॉल नहीं किया
  • NPS या EPF… कहां मिल सकती है आपको बेहतर रिटायरमेंट इनकम?
  • ‘राष्ट्र वंदनम्’ रोहिणी की धरती पर राष्ट्रशक्ति का विराट संगम, एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया एकता और समरसता का संदेश

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.