Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

वो 8 प्रमुख वजहें, जो शिमला को है पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 4, 2024
in यात्रा, राज्य
A A
Shimla
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: पहाड़ों की रानी शिमला एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो सिर्फ देशभर से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। गर्मियों के मौसम में भी यहां भारी तादाद में पर्यटक पहुंचते रहते हैं। लेकिन सबसे अधिक पर्यटक तो सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए शिमला का रुख करते हैं। 1 फरवरी को शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसके बाद तो जैसे पूरा का पूरा नजारा ही बदल गया।

बर्फ की सफेद चादर में लिपटी शिमला किसी Wonderland से कम नजर नहीं आ रही है। जो पर्यटक बर्फबारी नहीं होने के कारण मायूस होकर वापस लौटने के बारे में सोच रहे थे, उन्होंने भी अगले 3 दिनों के लिए अपने होटल की बुकिंग को बढ़ा दिया है।

इन्हें भी पढ़े

Lok Bhavan

राजभवन बन गए लोकभवन, अब PMO भी कहलाएगा सेवा तीर्थ?

December 2, 2025
सुहागरात लापता हुआ दूल्हा

सुहागरात को रहस्यमय तरीके से लापता हुआ दूल्हा, तीन दिन बाद इस हाल में मिला

December 2, 2025
yogi

11 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के चार जनपदों में लगेगी ‘कृषि चौपाल’

December 2, 2025
yogi

योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ से महिलाओं का हो रहा है सशक्तिकरण

December 2, 2025
Load More

प्राकृतिक सुन्दरता
शिमला और आसपास के क्षेत्र में जो नजारे दिखते हैं उनमें कहीं भी कृत्रिमता नहीं होती है। यहीं वजह है कि एक वक्त पर शिमला शहर में जितनी भीड़ होती है, ठीक उसी वक्त पर शिमला के आसपास फैले चीर के जंगलों में भी प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाते पर्यटक बड़ी तादाद में नजर आते हैं। बर्फीले पहाड़, घने जंगल, पेड़ों पर जमी बर्फ और शांत परिवेश कुछ ऐसी चीजें हैं जो शहरों की भागादौड़ी में थक चुके लोगों को सुकून पहुंचाती है।

शानदार मौसम
शिमला ऐसी जगह है जहां कोई भी सैलानी साल के किसी भी समय जा सकता है। शिमला में घूमने जाने के लिए साल में कोई खास वक्त का होना जरूरी नहीं होता है। अगर कोई गर्मियों की छुट्टियों में शिमला जाने का प्लान बनाता है तो उसे वहां हल्की ठंड के साथ सुकून वाला मौसम मिलेगा। तेज गर्मी की चिपचिपाहट या धूप की जलन जैसी परेशानियां नहीं होगी। लेकिन सर्दियों में तो शिमला जन्नत ही बन जाता है। सफेद बर्फ, स्नो एडवेंचर और जंगलों में पेड़ों पर जमी बर्फ के नजारें…शिमला का एक अलग ही अवतार निखार कर सामने लाते हैं।

एडवेंचर एक्टिविटी
शिमला में कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी की जा सकती है, जो एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करता है। बर्फबारी होने के बाद स्कीईंग से लेकर स्केटिंग जैसी एक्टिविटी करने लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का भी शिमला हब है, जिनके आकर्षण से यहां हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। शिमला में दक्षिण एशिया का एकमात्र प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक है।

सांस्कृतिक धरोहर
शिमला भारतीय, तिब्बती और ब्रिटिश संस्कृति का मिश्रण है। इन सांस्कृतिक धरोहरों की झलक शिमला के त्योहारों, पारंपरिक वेशभूषा से लेकर यहां के उत्सवों और यहां तक की शिमला के लोकल व्यंजनों में भी मिलती है। शिमला एक ऐसी जगह है जहां एक बार आने वाला हर पर्यटक बार-बार आने के बारे में सोचता है। अगर अध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो शिमला में कई मंदिर और चर्च हैं जो देखने लायक हैं और यहां पर्यटक भी जरूर आते हैं।

टॉय ट्रेन
शिमला आने की प्रमुख वजहों में कालका-शिमला टॉय ट्रेन को कैसे शामिल नहीं किया जाएगा। यह एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। शानदार प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाते हुए छुक-छुक कर चलती टॉय ट्रेन की सवारी बच्चे से लेकर बुढ़े तक किसे पसंद नहीं आएगी। लेकिन बात अगर सर्दियों में बर्फ से ढंकी पहाड़ी चोटियों वाले नजारों की हो तो उसके सामने हर नजारा मानों फीका ही पड़ जाता है…है न।

शॉपिंग
शिमला पर्यटकों का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन अपनी शानदार मार्केट्स की वजह से भी है। शिमला के माल रोड में हैंडीक्राफ्ट के सामान, आभूषण, कढ़ाई वाले शॉल, ऊनी गर्म कपड़े, चमड़े की वस्तुएं आदि मिलती हैं जिनकी मांग हर सीजन में काफी हाई रहती है। शिमला के आसपास चीड़ और देवदार के पेड़ भी काफी ज्यादा पाए जाते हैं। इसलिए इनकी लकड़ियों से छोटे-छोटे बक्से, बर्तन, स्मृति चिन्ह, नक्काशी वाले फोटो फ्रेम आदि भी पर्यटक खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं।

लज़ीज व्यंजन
किसी भी पहाड़ी शहर में जाने पर सबसे अधिक आकर्षण पहाड़ी मोमो का होता है। लेकिन शिमला एक ऐसी जगह है जहां हिमाचली सिद्धू, तिब्बती थुकपा से लेकर पहाड़ों वाली मैगी भी फेमस है। इसके अलावा भेय, छा गोश्त, माद्रा, तुड़किया भात आदि कुछ ऐसी डिशेज हैं, जिनको बिना चखे हिमाचल या शिमला की ट्रिप को पूरा माना ही नहीं जा सकता है। ये सभी व्यंजन इतने स्वादिष्ट होते हैं कि लोग यहां कुछ और नहीं बल्कि लोकल हिमाचली व्यंजन ही हर बार ढूंढते हैं।

शांतिपूर्ण माहौल
शिमला कोई छोटी जगह नहीं है। यह एक बड़ा शहर है जहां हर समय पर्यटकों का आना-जाना और चहल-पहल लगी रहती है। इसके बावजूद शिमला का पर्यावरण काफी शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करता है। कई बार पर्यटक यहां घूमने के लिहाज से कम और पहाड़ी नजारों व बर्फिली हवाओं के साथ-साथ गर्मागर्म कॉफी की घूंट या तिब्बती/हिमाचली व्यंजनों को एंजॉय करने करने शिमला आते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
NDA and opposition

विरोधियों के मंच ‘INDIA’ से NDA में हलचल!

July 26, 2023
sun rice

धरती की इन 6 जगहों पर महीनों नहीं डूबता सूरज, जानिए

December 10, 2023
Modi

टाइम्स दिनभर: मोदी का ‘बजट बम’..’INDI’ का निकला दम ?

July 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 2 चरणों में होगी जनगणना, जाति भी बतानी होगी!
  • रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भड़के CJI सूर्यकांत बोले-‘क्या घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाएं?
  • राजभवन बन गए लोकभवन, अब PMO भी कहलाएगा सेवा तीर्थ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.