Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

(नई दिल्ली)आप गलत लोगों से भिड़ रहे हैं, भाजपा के आरोपों पर केसीआर की बेटी का पलटवार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 23, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,22 अगस्त (आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी व एमएलसी के कविता ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के नेता एवं सांसद प्रवेश वर्मा ने दावा किया था कि केसीआर के परिवार के सदस्यों ने नीति बनाए जाने के संबंध में यहां के पांच सितारा होटल में हुई बैठकों में भाग लिया था। बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति अब रद्द की जा चुकी है। हालांकि इन आरोपों को सीएम केसीआर की बेटी कविता ने निराधार बताया है।

उन्होंने कहा, बीजेपी और उसकी पार्टी के लोगों द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं.. उनके हाथ में सभी एजेंसियां हैं, वे जो चाहे वो जांच कर सकते हैं। हम पूरा सहयोग करेंगे। कविता ने आगे कहा कि भाजपा केसीआर की आलोचना करते हुए बौखला गई है। सीएम की बेटी ने कहा कि केसीआर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करने में बहुत मुखर और तेज रहे हैं, और इसीलिए उनके परिवार की प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, आप (भाजपा) गलत लोगों से भिड़ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि उनके परिवार में ‘‘लड़ाकू लोग हैं, जो अपनी लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेंगे। आज, अगर आप हमें कुछ बेबुनियाद आरोप लगाकर नीचा दिखाना चाहते हैं, तो यह निराधार रहेगा। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरएस एमएलसी ने कहा है कि वे दिल्ली भाजपा नेताओं परवेश वर्मा और मनजिंदर सिरसा के खिलाफ उनके आरोपों के बाद मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। सूत्रों ने कहा कि वह आरोप लगाने वालों के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने आरोप लगाया था कि मनीष सिसोदिया को नई शराब नीति के तहत कमीशन को 2.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई और उसी की पहली किस्त उन्हें दे दी गई। भाजपा ने आगे आरोप लगाया कि सिसोदिया को 150 करोड़ रुपये दिए गए थे।

भाजपा सांसद ने दावा किया कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति शहर के ओबेरॉय होटल के एक कमरे में बनाई गई थी, जहां बैठकें होती थीं। वर्मा ने कहा, इन बैठकों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आबकारी आयुक्त, आबकारी विभाग के अधिकारी, कुछ शराब माफिया और केसीआर के परिवार के सदस्य शामिल हुए।

सासंद ने आरोप लगाया, सौदे के तहत शराब माफियाओं का कमीशन 10 फीसदी बढ़ाने के लिए सिसोदिया को 150 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी गई थी। वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि शराब माफिया और आप सरकार के बीच, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता ने एक बिचौलिए का काम किया। उन्होंने मांग की कि सिसोदिया को इन आरोपों पर सफाई देनी चाहिए और घोटाले के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्यों ट्रेंड हो रहा ‘All Eyes On Rafah’? जानें वजह

May 31, 2024
Krishna Kumar Khanna

भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!

August 18, 2026
Laddu Gopal dressed as Santa

लड्डू गोपाल को सैंटा की पोशाक… हुआ विवाद, बजरंग दल और VHP ने काटा बवाल

December 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.