Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में आज से पुरानी शराब नीति लागू, जानिए अब कितना मिलेगा डिस्काउंट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 1, 2022
in दिल्ली
A A
शराब
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में आज से पुरानी आबकारी नीति लागू कर दी गई है। अब राजधानी में इसी नीति के तहत शराब की बिक्री होगी। यानी सस्ती शराब मिलने का दौर अब खत्म हो गया है। नई शराब नीति को लेकर मचे बवाल के बीच ये फैसला लिया गया है। पुरानी पॉलिसी अगले 6 महीने के लिए लागू रहेगी. पुरानी शराब नीति के लागू होने से सबसे बड़ा बदलाव तो यही होगा कि अब शराब की दुकानें सरकार ही चलाएगी। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले वर्ष 17 नवंबर को नई शराब नीति लागू की थी, जिस पर विवाद और सीबीआई जांच के बाद इस बदलने का फैसला लिया गया।

राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर से काफी कुछ बदल गया है। खासकर उन लोगों के लिए, जो शराब पीने के शौकीन हैं। क्योंकि अब दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी (2021-22) के बजाय पुरानी एक्साइज पॉलिसी (2020-21) फिर से लागू हो गई है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

कब तक लागू रहेगी पुरानी पॉलिसी?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी शराब नीति को दोबारा शुरू कर दिया गया है। ये पॉलिसी 1 सितंबर से लेकर अगले 6 महीने तक यानी फरवरी 28 तक लागू रहेगी। इस बीच हो सकता है कि सरकार नई शराब नीति या फिर नई गाइडलाइन जारी कर दे।

अब आगे क्या होगा?

सितंबर से पुरानी एक्साइज पॉलिसी लागू होने के बाद हर किसी के जहन में सवाल है कि आगे क्या होगा। खास तौर पर शराब प्रेमियों के मन में ये सवाल है कि उन्हें डिस्काउंट वाली शराब मिलेगी या नहीं, अगर मिलेगी तो

कितना डिस्काउंट मिलेगा?

दरअसल नई पॉलिसी लागू होने से पहले दिल्ली में शराब की 864 दुकानें थीं। इनमें से 475 सरकारी और 389 निजी दुकानें थीं। लेकिन अब सभी दुकानें सरकार ही संचालित करेगी। सरकारी एजेंसियों के जरिए ही शराब की दुकानें चलाई जाएंगी।

इसके तहत 700 शराब की दुकानों दिल्ली में चलाई जाएंगी। इनमें से सितंबर के महीने में 300 दुकानें शुरू होंगी, जबकि दिसंबर तक सभी 700 दुकानें शुरू कर दी जाएंगी। इसके साथ ही हर इलाके में दो-दो प्रीमियम शराब की दुकानें भी खोली जाएंगी।

इस ऐप से मिलेगी शराब के दुकान की जानकारी

दिल्ली में शराब की दुकान कहां है, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए एक खास ऐप सुविधा शुरू की गई है। इस ऐप का नाम mAbkaridelhi रखा गया है। इस ऐप को 1 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकता है। फिलहाल ये ऐप सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। Iphone यूजर्स के लिए भी इसे लॉन्च किया जाएगा। यहां से शराब की दुकान कहां है इसकी जानकारी मिल जाएगी।

दिल्ली में शराब पर कितना मिलेगा डिस्काउंट?

सबसे बड़ा सवाल जो है वो ये कि दिल्ली में अब शराब खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा या नहीं, अगर मिलेगा तो कितना? इस का जवाब है कि, दिल्ली में शराब पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। दरअसल नई शराब नीति के तहत सरकार ने लाइसेंसधारियों को डिस्काउंट देने का अधिकार दिया था। जबकि अब सरकार के पास दुकानें आ जाने से डिस्काउंट मिलना बंद हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition

INDI गठबंधन में अब सब कुछ ठीक नहीं!

October 18, 2023
मेजर गौरव आर्य

शंखनाद महोत्सव, राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है : मेजर गौरव आर्य

May 21, 2025
Wagner Chief Prigozhin

नोटों से भरी है वैगनर चीफ प्रिगोझिन की तिजोरी, जानें कितने अमीर हैं?

June 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.