Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्यों यूक्रेन में फंस गए भारतीय रेल के पहिए? जानिए क्या हो रहा नुकसान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2022
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
train
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : रेलवे की उत्पादन इकाइयों पर रूस-यूक्रेन संकट का बड़ा असर पड़ा है। इस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में रेलवे की उत्पादन इकाइयां अपने टार्गेट्स को पूरा करने में नाकाम रही हैं। डिब्बों, पहियों, इंजन और अन्य वस्तुओं का तय समयसीमा में निर्माण नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने इसके लिए यूक्रेन संकट के चलते सप्लाई चेन बाधित होने को जिम्मेदार ठहराया है। दस्तावेजों के अनुसार, इस वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में रेलवे के इन आवश्यक सामानों का निर्माण टार्गेट से कम रहा।

यूक्रेन में फंसे पहिए
लंबी दूरी की यात्री रेलगाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले एलएचबी डिब्बों (LHB Coach) के उत्पादन में भी इस अवधि के दौरान कमी आई है। रेलवे ने बताया कि एलएचबी डिब्बों के निर्माण में कमी पहियों की आपूर्ति बाधित होने की वजह से आई है। क्योंकि अधिकतर पहिए यूक्रेन से आयात होते हैं, जो फरवरी से ही रूस के साथ युद्ध में फंसा है। रेलवे ने बताया, ‘‘जहाज पर लादे जा चुके पहिए यूक्रेन में फंस गए। अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। उत्पादन में कमी की भरपाई बाकी बचे महीनों में कर ली जाएगी।’’

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
Load More

730 डिब्बों की जगह 53 डिब्बों का ही हुआ निर्माण
कारखानों के महा प्रबंधकों के साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ वी.के.त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 25 जुलाई तक निर्माण में कमी की जानकारी दी गई। उदाहरण के लिए ईएमयू/मेमू ट्रेन के लिए इस अवधि में महज 53 डिब्बों का निर्माण हुआ। जबकि लक्ष्य 730 डिब्बों के निर्माण का था। इनमें से 28 डिब्बों का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (RCF) में, 14 डिब्बे चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) में और 11 डिब्बे रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी (MCF) में बने हैं।

रेल इंजन उत्पादन लक्ष्य से 28 फीसदी कम
गौरतलब है कि मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) और ईएमयू ट्रेनों का संचालन छोटी दूरी के मार्गों पर होता है। ये मार्ग शहरी इलाकों को उप नगरीय इलाकों से जोड़ते हैं। बैठक में मेमू या ईएमयू इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम, 60केवीए ट्रांसफॉरमर और स्वीच कैबिनेट की आपूर्ति में भी कमी पर चिंता जताई गई। दस्तावेज के मुताबिक रेलवे व्हील फैक्टरी अनुपातिक लक्ष्य (पूरे साल के लक्ष्य के अनुपात में उक्त अवधि का लक्ष्य) से 21.96 फीसदी और रेल व्हील प्लांट, बेला 64.4 फीसदी पीछे है। दस्तावेज में उल्लेख किया गया है कि जुलाई तक रेल इंजन उत्पादन तय लक्ष्य से 28 फीसदी कम रहा।

सेमीकंडक्टर की कमी बनी बड़ी बाधा
महा प्रबंधकों से अपील की गई कि इन मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्माण में कोई कमी नहीं आए। रेलवे ने कहा कि मेमू और ईएमयू डिब्बों के उत्पादन में कमी विशेष तौर पर इलेक्ट्रिक पुर्जों की आपूर्ति में कमी की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट के कारण आपूर्ति में कमी की वजह से उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप नहीं हुआ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025
Muslims have the first right on the country's property!

देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का!

April 22, 2024
terrorist attack in Pahalgam

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के पहलगांव में भीषण आतंकी हमला, TRF ने ली जिम्मेदारी

April 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.