Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आखिरकार पार्टी में क्यों नहीं टिक पा रहे कांग्रेस के नेता? सामने आ रही यह बड़ी वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 14, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
16
SHARES
536
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांग्रेस में एक बार फिर बड़ी सेंध लगी है। इस बार कांग्रेस के विधायक गोवा में टूटे हैं। कांग्रेस नेताओं की यह टूट राजनीतिक लिहाज से इसलिए और महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। कांग्रेस में हो रहे बिखराव को लेकर कांग्रेस के ही बड़े नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर जब तक बड़े फेरबदल नहीं होंगे और नेतृत्व के साथ बेहतर सामंजस्य नहीं होगा तब तक ऐसी परिस्थितियां बनती रहेंगी।

भरोसे का संकट
कांग्रेस के बड़े नेताओं के छोड़ने का सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक गोवा में कांग्रेस के बड़े जनाधार वाले नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया। कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेता और पूर्व पदाधिकारी बताते हैं कि पार्टी में सबसे बड़ा संकट इस वक्त विश्वास का बना हुआ है। उनका कहना है पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तो कर रही है, लेकिन नेताओं में जिस तरीके से आपसी मनमुटाव और वाद-विवाद खुलकर सामने आ रहा है वह पार्टी के लिए बेहतर नहीं है। उक्त नेता का कहना है कि जब तक संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल नहीं होंगे और पार्टी के मुखिया के साथ जब तक जमीन से जुड़े हर नेता का बेहतर सामंजस्य नहीं होगा तब तक पार्टी में बहुत कुछ बदलने जैसी उम्मीद करना बड़ा मुश्किल लगता है।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य

October 13, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

कांग्रेस से जुड़े नेताओं का कहना है कि अगर बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम को और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को देखें, तो उनमें कई नेता ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी में शुरुआती दौर से बने हुए थे। उक्त कांग्रेस नेता का कहना है कि अगर एक नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो माना जा सकता है कि उसी नेता में कोई कमी रही होगी। लेकिन पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार चल रहा है और बड़े नेता छोड़कर जा रहे हैं। तो ऐसे में पार्टी को मंथन करने की आवश्यकता है।

पब्लिक फोरम में विवाद जाने से जाता है गलत संदेश
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ओपी मिश्रा कहते हैं कि जब भी कोई राजनैतिक दल लोगों के बीच में जाता है और उनसे सीधे मिलता है तो निश्चित तौर पर उससे जुड़ाव बनता ही बनता है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कुछ ऐसा ही कर रही है। मिश्रा कहते हैं कि लेकिन इतने बड़े आयोजन के बीच में पार्टी को इस तरीके के झटके बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले हैं। वह कहते हैं कि गोवा में विधायकों का एक बड़ा समूह का टूट जाना बताता है कि इन नेताओं की अपने आलाकमान के साथ या दूसरे ने बड़े नेताओं के साथ कैसी बॉन्डिंग रही होगी। उनका कहना है सिर्फ गोवा में ही नहीं, बल्कि राजस्थान में जिस तरीके से पार्टी नेताओं के बीच में वाद-विवाद जनता के बीच में आता रहता है, उससे विपक्षी पार्टी को मजबूत होने में बल मिलता है। ऐसे में कई बार पार्टी के बड़े नेता अपने भविष्य तलाशते हुए दामन भी छोड़ते हैं और नए दलों में जाकर अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश करते हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी में जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता और उसके बाद संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल नहीं हो जाते, तब तक यह कह पाना मुश्किल होगा कि पार्टी भारत जोड़ो आंदोलन से अपने नेताओं को कितना जोड़ पाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी में कई बड़े नेताओं और उनके साथ जुड़े हुए दूसरे नेताओं के बीच मतभेद सबके सामने हैं। कई बार यह मामले पब्लिक फोरम में भी आते हैं और उससे उसका संदेश बड़ा गलत जाता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी को यह बात बिल्कुल स्पष्ट तरीके से समझ लेनी चाहिए कि जब भी उनकी खामियों को लेकर विरोधी दलों को मौका मिलेगा, तो वह हर स्तर पर हमला करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Heron Mark 2 Drones

‘भारत से ड्रोन सौदे का समर्थन किया’

February 4, 2024
speaker satish mahana

यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हंगामा, स्पीकर सतीश महाना ने जताई नाराजगी; बोले- ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’

August 5, 2026
कार्यकर्ता अभय त्यागी

गढ़मुक्तेश्वर सीट पर बढ़ी सियासी हलचल: युवा जोश के साथ भाजपा कार्यकर्ता अभय त्यागी ने पेश की मजबूत दावेदारी

August 22, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.