Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

AIIMS : तीन महीने में ब्लड शुगर को कम कर सकती है यह आयुर्वेदिक दवा, मोटापा भी होगा कंट्रोल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2022
in दिल्ली, स्वास्थ्य
A A
Ayurvedic medicine
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली  : आयुर्वेद, भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, जिसका उपयोग वर्षों से कई प्रकार के गंभीर रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। मेडिकल साइंस ने भी तमाम अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा कई रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने भी एक हालिया शोध में बताया है कि आयुर्वेद की दवा मौजूदा समय में तेजी से बढ़ते मोटापे और डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी सहायक हो सकती है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में आयुर्वेदिक दवा BGR-34 को शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने में प्रभावी होने का दावा किया है।

एम्स के शोधकर्ताओं की टीम ने अध्ययन में पाया कि यह दवा मोटापे और मेटाबॉलिज्म को लक्षित करती है जिससे डायबिटीज के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग में एडीशनल प्रोफेसर डॉ सुधीर चंद्र सारंगी के नेतृत्व में तीन साल तक किए गए अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
Load More

गौरतलब है कि मोटापा और मेटाबॉलिज्म दोनों को डायबिटीज के प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता रहा है। किसी व्यक्ति में मोटापा बढ़ने या मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकार उसमें मधुमेह के जोखिमों को बढ़ा सकती है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से समझते हैं।

BGR-34 दवा डायबिटीज में पाई गई है असरदार

शोधपत्र के मुताबिक, AIMIL फार्मास्यूटिकल्स और काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के विशेषज्ञों द्वारा गहन शोध के बाद कुछ वर्षों पहले ही BGR-34 दवा तैयार की थी। इस दवा को तैयार करने के लिए औषधीय पौधों के तत्वों को शामिल किया गया है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की है कि क्या मोटापे और डायबिटीज में यह दवा अकेले प्रभावी है या फिर सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे एलोपैथी दवाओं के साथ शामिल किया जाना चाहिए?

निष्कर्ष में पता चलता है कि यह दवा अकेले रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सफल है और यह मोटापे को जोखिम को कम करने में भी लाभकारी हो सकती है। हृदय रोग के कई कारकों को भी नियंत्रित करने में इसे प्रभावी पाया गया है।

लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड भी रहता है संतुलित

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में दारुहरिद्रा, गिलोय, विजयसर, गुडमार, मजीथ और मैथिका आदि काफी लाभकारी हो सकती हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट स्तर को भी बढ़ाती हैं, जिससे शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। शोध में पाया गया कि इस दवा का सेवन हार्मोन प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर भी संतुलित करने में सहायक है, जिससे शरीर में वसा को नियंत्रित किया जा सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स और बैड कोलेस्ट्रॉल में भी यह कमी कर सकती है, जिससे हृदय की सेहत को लाभ मिलता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

शोधकर्ताओं का कहना है कि आयुर्वेदिक दवाओं से साइड-इफेक्टस का जोखिम कम होता है। वहीं पाया गया है कि बीजीआर-34 केवल तीन महीनों के भीतर रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। इस दवा को मधुमेह से संबंधित जटिलताओं को रोकने के लिए एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव वाला भी पाया गया है। डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करके वैश्विक स्तर पर बढ़ती मधुमेह की समस्या को कम करने में इससे मदद मिल सकती है। हालांकि ध्यान रखें, बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन न करने की भी सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
resolution of one country one election

आज के भारत की आवश्यकता है ‘वन नेशन वन इलेक्शन’

September 30, 2024
hamas attacked israel

थमेगा युद्ध, इजराइल-हमास और US के बीच बन रही क्या डील?

November 19, 2023
murder

पहाड़ी गिरने से एक ही परिवार के चार की मौत

October 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.