Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

सुकेश केस: इन दो अभिनेत्रियों को तिहाड़ जेल ले गई थी पुलिस, क्राइम सीन किया रिक्रिएट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2022
in जुर्म, मनोरंजन
A A
Nikita Tamboli Sofia Singh
12
SHARES
414
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : शातिर महाठग सुकेश चंद्रशेखर से तिहाड़ जेल में चार अभिनेत्रियों ने मुलाकात की थी. इस बात का खुलासा होने के बाद उन अभिनेत्रियों से भी पूछताछ की गई है. ईडी की टीम ने भी उनसे सवाल-जवाब किए. अब इनमें से दो नाम ऐसे हैं, जिन्हें लेकर पुलिस तिहाड़ जेल पहुंची और वहां क्राइम सीन रिक्रिएट किया. बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जांच कर रही है.

4 अभिनेत्रियों ने सुकेश से की थी मुलाकात
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए भी ऐसा जाल बुना था कि कोई भी आसानी से उसमें फंस जाए और हुआ भी ऐसा ही. जांच में पहले ही खुलासा हो चुका है कि उससे मिलने के लिए जेल में कई लोग जाते थे. लेकिन खास बात ये है कि उससे मुलाकात करने वालों में कुछ अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आए थे. जिनमें निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़े

Tabu

साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

August 11, 2026
jiohotstar

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

August 10, 2026
yash

यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

August 9, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Load More

जेल में जांच
अब 200 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच तिहाड़ जेल तक जा पहुंची है. शनिवार को EOW ने अभिनेत्रियों को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची थी और वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था. दरअसल, तिहाड़ जेल में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वाली हस्तियों में एक्ट्रेस निकिता तंबोली और सोफिया सिंह शामिल थीं. उन दोनों को लेकर ही EOW की टीम ने जेल नंबर 1 में क्राइम सीन रीक्रिएट किया.

जेल नंबर 1 में क्राइम सीन रिक्रिएशन
एक्ट्रेस निकिता तम्बोली और सोफिया सिंह को तिहाड़ जेल की 1 नंबर जेल में ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया गया था. सुकेश ने तिहाड़ की बैरक को अपना ऑफिस बताया था, दोनों एक्ट्रेस कैसे तिहाड़ में गई थीं? किस गेट से गई थीं? वो सब क्राइम सीन वहां रीक्रिएट कराया गया. जांच में पता चला था कि इन दोनों को पिंकी ईरानी के जरिये सुकेश से मिलवाया गया था.

सुकेश से ऐसे हुई थी निकिता और सोफिया की मुलाकात
ठग सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने इन अभिनेत्रियों को अलग-अलग नामों से सुकेश से मिलवाया था और बदले में उन्हें पैसे और अन्य उपहार दिए गए थे. इनमें से एक अरुषा पाटिल ने स्वीकार किया था कि पिंकी ईरानी ने उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. इसके बदले में उनके बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे. बिग बॉस फेम निकिता तंबोली के बयान के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उनका परिचय शेखर के नाम से कराया था. पिंकी ने उनका जिक्र अपने दक्षिण भारतीय निर्माता मित्र के रूप में किया.

BMW कार में तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 पर पहुंची थी अभिनेत्रियां
निकिता तंबोली ने दो मौकों पर आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बने उसके कार्यालय में मुलाकात की थी. ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने अपने साउथ इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर मित्र के बारे में बताया, जो उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं. उसने कहा कि अप्रैल 2018 में एंजेल ने उसे बताया कि वे दिल्ली में शेखर में मिलने मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से गए थे. दिल्ली आने के बाद वे एक BMW कार में तिहाड़ जेल गेट नंबर 3 पर गए और फिर एक इनोवा कार आई और उन्हें जेल परिसर के अंदर ले गई.

जेल में सुकेश से दो बार मिली थीं निकिता तंबोली
चार्जशीट में आगे कहा गया है कि उनकी कोई चेकिंग नहीं की गई और न ही कोई आईडी मांगी गई. तंबोली ने कहा कि वह पिंकी उर्फ एंजेल के साथ सुकेश चंद्रशेखर के पास गई. बाद में एंजेल ने निकिता को बताया कि वह किसी घोटाले की वजह से जेल के अंदर है और अगस्त 2018 तक उसे जमानत मिल जाएगी. उसने आगे कहा कि वह सिर्फ तिहाड़ में ही दो बार सुकेश से मिली थी. ईडी ने निकिता तंबोली के दिल्ली में रहने के रिकॉर्ड की भी जांच की और उन्होंने पाया कि वह 22 मार्च, 2018 से 23 मार्च, 2018 तक एयरोसिटी में दिल्ली के जेडब्ल्यू मैरियट में रही थी.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Trump

इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कनाडा से वापस लौटे ट्रंप ने बढ़ा दिया सस्पेंस!

June 17, 2025
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ से ‘तू-तड़ाक’ तक टिप्पणी पर विश्लेषण!

August 29, 2025
लॉ कमीशन

2024 में ‘एक देश-एक चुनाव’ संभव नहीं, लॉ कमीशन ने किया साफ!

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.