Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2026
in मनोरंजन
A A
Ajay Devgn -Tom Cruise
23
SHARES
752
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ऐसा बहुत कम देखा जाता है, इंडियन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबल लेवल पर रिलीज हुई हों और यही नहीं हिट भी रही हों। इस लिस्ट में एसएस राजामौली की RRR और आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ है, जो रिलीज के समय दुनिया की नंबर वन फिल्म बनी थी। ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों ने भी बड़ी रिलीज़ को टक्कर दी थी। लेकिन अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी भारतीय फिल्म ने सीधे मुकाबले में टॉम क्रूज की फिल्म से ज्यादा कमाई की हो। लेकिन अब ऐसा हो चुका है। जी हां, टॉम क्रूज को सीधी टक्कर दी है अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने। अजय की मूवी ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और अपने ओपनिंग वीकेंड में दुनिया की नंबर 2 फिल्म बन गई है।

‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन्हें भी पढ़े

movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026

‘आजादी सिर्फ अहिंसा से नहीं मिली’, वीर सावरकर पर बोले रणदीप हुड्डा, मिला नेशनल अवॉर्ड

September 22, 2026
Load More

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर अपना ऐसा बज सेट किया कि इसके रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक था। ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। वीकेंड के दौरान भी यह रफ्तार बनी रही और तीन दिनों में फिल्म ने ₹176.50 करोड़ (नेट) यानी 211.80 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की।

अमेरिका में दिखाया जलवा

अमेरिका और कनाडा में इसे बहुत जबरदस्त शुरुआत तो नहीं मिली, लेकिन फिर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया। कॉमस्कोर और बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 500 से ज्यादा थिएटरों से 2.7 मिलियन की कमाई की। फिल्म अमेरिका के बाहर भी सफल रही है। अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों (यूरोप और खाड़ी देशों सहित) में इसने 3.4 मिलियन से ज्यादा की कमाई की है। रविवार तक, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दुनिया भर में 28.4 मिलियन (273 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है।

‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड में मचाया बवाल

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इस कमाई के साथ इस वीकेंड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की इरोटिक थ्रिलर ‘वेरिटी’ है, जिसने दुनिया भर में 62.6 मिलियन डॉलर की ज़बरदस्त कमाई की है, जिसमें अकेले अमेरिका और कनाडा से 32 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

टॉम क्रूज की फिल्म को छोड़ा पीछे

आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज की फिल्म ‘डिगर’ को पीछे छोड़ दिया। टॉम की ये फिल्म इसी वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कई एक्शन फिल्मों के बाद डायरेक्टर-बेस्ड फिल्मों में टॉम की वापसी वाली फिल्म ‘डिगर’ को खराब रिव्यू मिले और इसकी ओपनिंग दुनिया भर में सिर्फ 20 मिलियन डॉलर रही, जो उसी समय में ‘दृश्यम 3’ की कमाई से काफी कम थी। इस हिंदी फिल्म ने इस वीकेंड एक और स्टार-लीड हॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया।

तीसरे नंबर पर रही ब्रैड पिट की ये फिल्म

ब्रैड पिट की ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ वीकेंड में तीसरे नंबर पर रही और अपने दूसरे हफ्ते में कुल कमाई में 28 मिलियन डॉलर और जोड़े। हॉरर फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ (Resident Evil) ने वीकेंड में लगभग 24.5 मिलियन डॉलर की ग्लोबल कमाई के साथ टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

राम मंदिर चढ़ावा कथित चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, यूपी सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस!

July 13, 2026
journalist

पत्रकारों की कमी नहीं, पत्रकारिता की कीमत समझने वाले समाज की कमी है!

August 22, 2026
Gold

‘सोने की कीमतों में उछाल और इसका भारतीय मध्यम वर्ग पर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.