नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एनडीएमसी काउंसिल मीटिंग छोड़कर भाग गए हैं. दरअसल, भाजपा नेता कुलजीत चहल ने यह आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एनडीएमसी काउंसिल मीटिंग छोड़कर भाग गए. चहल एनडीएमसी काउंसिल के सदस्य हैं और इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है.राजधानी दिल्ली में पीएफआई पर लगे प्रतिबंध और शराब घोटाले को लेकर हो रही गिरफ्तारियां के चलते सियासी माहौल पूरी तरीके से गरमाया हुआ है. इस बीच एनडीएमसी की बुधवार को बेहद महत्वपूर्ण काउंसिल कमेटी की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल तो हुए, लेकिन बैठक में से एकाएक उठकर चले गए.
भाजपा नेता सतीश उपाध्यायदरअसल, कमेटी की बैठक में बीजेपी नेता कुलजीत चहल द्वारा नई दिल्ली के क्षेत्र में शिक्षा में खर्च किए गए बजट को लेकर सवाल पूछा गया था. लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें न तो सवाल का जवाब दिया और न ही उस बारे में कुछ कहा. बल्कि बैठक से एकाएक चुपचाप उठकर चले गए.
एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काउंसिल की अहम बैठक में आए जरूर थे, लेकिन कमेटी के सदस्य कुलजीत चहल ने जब नई दिल्ली के क्षेत्र में शिक्षा को लेकर आरटीआई के माध्यम से मिले जवाब को लेकर सवाल किया तो उस पर मुख्यमंत्री बैठक में बिना सवालों का जवाब दिए भाग गए. केजरीवाल को अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति तरीके से निभाना चाहिए. वह ना सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि ने दिल्ली के क्षेत्र से विधायक भी हैं.
कुलजीत ने जब यह सवाल पूछा कि नई दिल्ली के क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उन्होंने कितना बजट अलॉट किया है और कितना खर्चा किया है. इस सवाल को उन्होंने आरटीआई में पूछा था और जवाब के रूप में शून्य (0) आया था. उन्होंने कहा कि इस सवाल का मुख्यमंत्री के पास कोई भी जवाब नहीं था. हर वक्त शिक्षा मॉडल की बात करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने न तो कोई जवाब दिया और कुछ देर बैठक में बैठने कर चुपचाप चले गए.







