Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जिसको जेल जाने से डर लगता है वह आम आदमी पार्टी छोड़ दे : केजरीवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 28, 2022
in दिल्ली
A A
14
SHARES
457
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनकी कुर्बानी को याद किया. उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी. आज देश में जो हालात हैं, उसे देखते हुए जिस-जिस को जेल जाने से डर लगता है वह आज ही आम आदमी पार्टी छोड़ दे. आज हमें भी इन लुटेरों से देश को आजाद कराना है. उनका इशारा कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही पार्टी की तरफ था.

सीएम ने की स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील : अरविंद केजरीवाल ने उनकी जयंती पर पार्टी के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रक्तदान के लिए जगह-जगह शिविर भी लगाए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली गेट स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल खुद शिरकत करने पहुंचे और रक्तदान को बढ़ावा देने की बात कही.

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

इसके बाद केजरीवाल ने 2 मिनट 8 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में जो हालात हैं, वे ठीक नहीं हैं. हमें आज देश को लूटने वालों से आज़ाद कराना है. अगर देश को आजाद कराना चाहते हैं तो हमें जेल जाना होगा और जिस-जिस को जेल जाने से डर लगता है आज ही आम आदमी पार्टी छोड़ दे.केजरीवाल ने आगे कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने देश को लूटा, आज़ादी के बाद बीते 75 वर्षों में अन्य राजनीतिक दलों ने उससे कहीं अधिक देश को लूटा. पहले कांग्रेस ने लूटा और अब बीजेपी लूट रही है. हमें इनसे देश को बचाना है. यह हमें फांसी पर तो नहीं चढ़ाएंगे, लेकिन देश भर में आम आदमी पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जाएगा.

केवल आप कर रही भगत सिंह के सपने को साकार करने का काम : केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या आप जेल जाने को तैयार हो ? अगर हां तभी आम आदमी पार्टी में रहना, जिसको जेल जाने में डर लगता है, वह आम आदमी पार्टी को छोड़ दे. ऐसे लोग आज ही दूसरी पार्टी में चले जाएं. आज देश को बचाने के लिए भगत सिंह की तरह सिर पर कफन बांध कर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने की जरूरत है. आम आदमी पार्टी आज 75 साल के बाद ऐसी पार्टी है जो भगत सिंह के सपनों को पूरा करना चाहती है. पार्टी हर बच्चे को बेहतर शिक्षा देना, हर भारतीयों के लिए बेहतर स्वास्थ व्यवस्था, हर नागरिक के लिए अच्छी सड़क बनाना चाहती है. अन्य राजनीतिक दल इसे रोकना चाहते हैं.

आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते है.केजरीवाल ने कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है. आज के दिन 50 से अधिक स्थानों पर रक्तदान किया जा रहा है आप सब जरूर रक्तदान करें. आज भगत सिंह का जन्मदिन है. उन्होंने देश के लिए 23 साल की उम्र में सर्वोच्च बलिदान दिया. वो अंग्रेजों से भारत को आज़ाद कराने के लिए लड़े, आज हमें भी इन लुटेरों से देश को आज़ाद कराना है. केवल AAP ही भगत सिंह के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है. भगत सिंह के जन्मदिवस पर आज हमें कसम खानी है कि देश के लिए सर्वोच्च क़ुर्बानी देने को हम तैयार रहेंगे. ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

चीन के खिलाफ एक्टिव हुआ मोदी सरकार का एक्शन प्लान!

September 3, 2023
NEET

NEET-UG परीक्षा में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर फर्जी परीक्षार्थियों को दिलाया प्रवेश

June 22, 2026

संसदीय समितियों में बदलाव क्यों?

October 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.