Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

क्या आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति? सिर्फ 15*15*15 के इस नियम को करना होगा फॉलो

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 4, 2022
in व्यापार
A A
money
23
SHARES
776
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अमीर बनना कौन नहीं चाहता। पहले लोग लखपति बनना चाहते हैं, उसके बाद करोड़पति और फिर अरबपति। भारत में अधिकतर लोग करोड़पति (Crorepati) बनने का सपना देखते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों नहीं पता होता कि कैसे शुरुआत करें। करोड़पति बनने के लिए एक बार में कोई भारी-भरकम राशि निवेश नहीं करनी होती। आपके द्वारा लंबी अवधि के लिए निवेश की गई एक छोटी राशि भी आपको करोड़पति बना सकती है। पिछले कुछ वर्षों से लोगों को म्यूचुअल फंड्स (Mutual funds) खूब पसंद आ रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स में अलग-अलग टेन्योर और जोखिम क्षमता वाले निवेशकों के हिसाब से कई विकल्प मिल जाते हैं। इनमें निवेश (Investment) करना भी काफी आसान है। साथ ही निवेशकों को एक बार में अधिक पैसा भी नहीं लगाना होता। लगभग सभी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में एसआईपी (SIP) की सुविधा मिलती है। एसआईपी म्यूचुअल फंड्स को निवेशकों के लिए काफी सरल और आसान बना देती है।

एसआईपी से आसान हो जाता है निवेश
एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए निवेशक अनुशासित होकर नियमित अंतराल में एक तय राशि निवेश कर सकता है। इससे लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। इससे निवेशक की जेब पर बोझ भी नहीं पड़ता और लंबे समय में काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है। आज हम आपको 15*15*15 रूल के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

National Pension Scheme

5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा

June 27, 2026
labor code

15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें

June 26, 2026
bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026

RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा

June 25, 2026
Load More

क्या है 15*15*15 का नियम?
एक निवेशक को 15*15*15 का नियम लंबी अवधि में एक करोड़ रुपये का फंड जमा करने में मदद कर सकता है। नियम के अनुसार, अगर किसी 15 फीसदी रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम या स्टॉक में 15 साल के लिए हर महीने 15,000 रुपये का निवेश किया जाता है, तो उससे एक करोड़ का कॉर्पस (Corpus of ₹1 crore) तैयार हो सकता है। यह कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) की ताकत के कारण होगा।

लंबी अवधि में मिलता है अच्छा रिटर्न
हम सब जानते हैं कि स्टॉक मार्केट काफी उतार-चढ़ाव वाले होते हैं। इसलिए वहां सालाना 15 फीसदी रिटर्न पैदा करना आसान नहीं होता। हालांकि, लंबे समय में 15 फीसदी का सालाना रिटर्न पाया जा सकता है। इतिहास बताता है कि जबरदस्त मंदी के बावजूद शेयर बाजार में लंबी अवधि में हमेशा रिकवरी देखने को मिलती है। एसआईपी पेमेंट्स में चक्रवृद्धि की शक्ति (Power of Compounding) मार्केट में मंदी या बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति में कुल रिटर्न के औसत को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही यह एकमुश्त निवेश की तुलना में बेहतर रिटर्न भी प्रदान करती है।

कैसे काम करती है कंपाउंडिंग?
चक्रवृद्धि मूल रूप से अर्जित ब्याज के साथ-साथ संचित ब्याज पर आपके निवेश में वृद्धि है। हर बार जब आप अपने मूलधन पर ब्याज अर्जित करते हैं, तो यह आपकी मूल राशि में जुड़ जाता है। ऐसे में अगली बार आप बढ़ी हुई मूल राशि पर ब्याज कमाते हैं। समय के साथ यह आपके ब्याज को काफी बढ़ा देता है। इसलिए अगर आप 15 वर्षों के लिए 15 फीसदी सालाना ब्याज दर पर हर महीने 15,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो उस अवधि के अंत में आपको प्राप्त होने वाली कुल राशि 1,00,27,601 रुपये होगी। इस तरह आप कुल 27 लाख रुपये निवेश करेंगे और ब्याज के रूप में 73 लाख रुपये पाएंगे।

30 वर्षों तक निवेश पर मिलेगा 10.38 करोड़ का फंड
अब अगर आप अगले 15 वर्षों के लिए और निवेश करते हैं, तो आपका फंड काफी बड़ा हो जाएगा। मान लीजिए कि आप 30 साल के लिए 15,000 रुपये 15 फीसदी सालाना ब्याज पर निवेश करते हैं, तो आप 10.38 करोड़ रुपये का फंड बना लेंगे। इसमें आपका निवेश सिर्फ 54 लाख रुपये होगा और आप 9.8 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज कमा लेंगे। हालांकि, इस रिटर्न की गणना करते समय आपको महंगाई के प्रभाव पर भी ध्यान देना चाहिए। इस तरह आप छोटी राशि निवेश करके आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत मंडपम

23-24 मई को दिल्ली में आयोजित होगा पहला ‘उभरता पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन’

May 22, 2025
Opposition

नतीजों के बाद कांग्रेस ने ‘इंडिया’ की बैठक बुलाई

December 4, 2023
PM Modi

बजट सत्र से पहले राम-राम बोले मोदी, राम का नाम ही काफ़ी !

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.