Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

इन लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है प्रदूषण, इन पांच घंटों के दौरान न निकलें बाहर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 4, 2022
in दिल्ली, लाइफस्टाइल
A A
Pollution
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को काबू रखने के सारे जतन फेल हो गए हैं। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में हालात बेकाबू हो चले हैं। जैसे-जैसे हवा जहरीली होती जा रही है, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध और धुएं की घनी चादर में मध्यम और गंभीर कोविड-19 से उबरे लोगों को इस प्रदूषण से बचने की सख्त हिदायत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि जो लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, ऐसे लोग घर से बाहर न निकलें। सुबह 4 से 9 बजे के बीच निकलने से परहेज करें। अगर संभव हो तो कुछ दिनों के लिए लोगों को दिल्ली-एनसीआर से दूर जाना बेहतर विकल्प है।

रेस्पिरेटरी फेलियर का खतरा

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
स्कूल

रोहिणी-मुंडका समेत दिल्ली में कई जगह ध्वस्त होंगे 34 सरकारी स्कूल, आखिर वजह क्या?

August 14, 2026
Delhi Metro

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से ही दौड़ने लगेगी दिल्ली मेट्रो!

August 14, 2026
Load More

दरअसल, वायु प्रदूषण होने से लोगों को फ्लकचुएटिंग ऑक्सीजन सैचुरेशन, फेफड़ों में दिक्कत, अत्यधिक खांसी, अस्थमा अटैक, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, घबराहट और लंग फेलियर समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जो लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, उन्हें इस प्रदूषण से ज्यादा खतरा है। यह जहरीली हवा और प्रदूषण फेफड़ों की इम्युनिटी को कमजोर करते हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमित हो चुके व्यक्ति को कोई इंफेक्शन हो जाता है, तो उसकी हालत गंभीर हो सकती है। क्योंकि कोविड के उभरने के बाद फेफड़ों में रिजर्व कम हो जाता है। इसकी वजह से लोगों को रेस्पिरेटरी फेलियर हो सकता है।

सफदरजंग अस्पताल के प्रोफेसर, निदेशक कम्यूनिटी मेडिसिन डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि जब वायु प्रदूषण होता है, तो हमारी सांस की नली में बहुत ज्यादा इरिटेशन होता है। पीएम 2.5 माइक्रो या पीएम 2.10 इसमें जो छोटे कण या गैसें होती हैं वह सांस की नलियों को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे खांसी, सांस में तकलीफ या अस्थमा जैसी दिक्कतें होती हैं। जो लोग पहले से फेफड़े संबंधी बीमारी से परेशान हैं या जिनके फेफड़े कमजोर हैं या फिर जो कोविड संक्रमित हो चुके हैं या क्रॉनिक ऑब्सट्रैक्टिव पल्मोनरी डिसीज से पीड़ित हैं, उन्हें इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इन बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहना चाहिए। अगर कोई जरूरी काम नहीं है, तो बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए।

अस्थमा अटैक का बढ़ रहा है खतरा

डॉ. किशोर कहते हैं कि कोविड संक्रमण ने लोगों में अस्थमा को अनमास्क कर दिया है। अगर ऐसे लोग प्रदूषण के संपर्क में आते हैं तो उन्हें अस्थमा का अटैक आ सकता है। कोरोना के बाद कुछ मरीजों में अस्थमा का खांसी वाला वैरिएंट देखा गया है। इसमें रोगियों को घरघराहट की आवाज नहीं आती, लेकिन खांसी बहुत आती है। वायु प्रदूषण से बचने के लिए लोग अच्छी क्वॉलिटी के मास्क का प्रयोग करें। संभव हो तो सुबह 4 बजे से 9 बजे तक घर से निकलने से बचें। सुबह-सुबह की सैर और व्यायाम से बचें। क्योंकि इस दौरान प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा होता है। इसके अलावा भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। जो लोग धूम्रपान करते हैं, उन्हें वायु प्रदूषण के दौरान इसे बंद कर देना चाहिए। यह सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

लोगों को लेना पड़ रही स्ट्रांग मेडिसिन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि वायु प्रदूषण की वजह से ऐसे लोगों को सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों में दिक्कत, खांसी और गले में दिक्कत हो रही है, जो पहले कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं। ऐसे मरीजों में नॉर्मल मेडिसिन का तुरंत असर देखने को नहीं मिल रहा और इसमें काफी वक्त लग रहा है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर स्ट्रांग मेडिसिन दे रहे हैं। पहले ऐसे मरीज दवाइयों से 4 से 5 दिनों में ठीक हो जाते थे, लेकिन अब 1 सप्ताह से ज्यादा का वक्त लग रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

शराब नीति अनियमितता मामले में AAP को आरोपी बनाने पर CBI-ED कर रही विचार

October 17, 2023

जल भवन मुख्यालय से निकलने वाली रैली में कर्मचारी करें शत-प्रतिशत प्रतिभाग

February 26, 2024

मणिपुर पर चर्चा छिड़ी तो कांग्रेस भी होगी कठघरे में!

July 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी का अमेरिका को सीधा जवाब, भारत अब ‘बाजार’ पर करेगा कब्जा!
  • बिहार में स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार ‘पुलिस दीदियां’ : CM सम्राट चौधरी
  • शुरू हुआ डॉ. डूम के आतंक का काउंटडाउन, सामने आया ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का नया ट्रेलर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.