Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : जनता ने तय किया 45 साल पुरानी परंपरा का भविष्य

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2022
in राज्य, विशेष
A A
Himachal Pradesh Election
21
SHARES
711
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हिमाचल के लगभग 40 लाख मतदाताओं ने अपना वोट रिवाज बदलने के लिए डाला है या फिर रिवाज को बनाए रखने के लिए मतदान किया है, इसका खुलासा अब 28 दिनों के बाद ही होगा. यूं पहली बार हिमाचल में मतदान को लेकर जो उदासी देखी गई उससे जहां उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ गई है वहीं कयासों के दौर भी शुरू हो गए हैं. अब प्रदेश के गली मुहल्लों, चौराहों, चौपालों में जहां गुजरात चुनावों को लेकर चर्चा चलती रहेगी वहीं जमा जोड़ के कयास भी चलेंगे.

सबसे बड़ा सवाल इस बार यही है कि क्या भाजपा का नारा, ‘इस बार रिवाज बदलेगा और फिर से सरकार बनेगी’ सच साबित होगा या फिर कांग्रेस का नारा कि ‘रिवाज नहीं ताज बदलेगा’. हिमाचल प्रदेश में पिछले 45 सालों से यही परंपरा चली आ रही है कि हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है. अकेले डॉ यशवंत सिंह परमार ही एक ऐसे मुख्यमंत्री हुए हैं जो लगातार 14 साल तक मुख्यमंत्री रहे वह तीन बार कांग्रेस की सरकार जीत हासिल करती रही.

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

ये है इतिहास

हिमाचल गठन के बाद 8 मार्च 1952 को सिरमौर जिले से संबंधित डॉ यशवंत सिंह परमार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 31 अक्तूबर 1956 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे. इसके बाद प्रदेश में टैरोटोरियल काउंसिल का गठन हुआ जिसके चेयरमैन मंडी के चच्योट जो आज सराज के नाम से है व जहां से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विधायक हैं, से जीत हासिल करने वाले ठाकुर कर्म सिंह इसके चेयरमैन बने. 1963 में फिर से प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए और 1 जुलाई 1963 को फिर से डॉ परमार मुख्यमंत्री बने जो मंडी के नेताओं ठाकुर कर्म सिंह व पंडित सुख राम की आपसी टांग खिंचाई के चलते 1967 व 1972 में फिर मुख्यमंत्री बन गए. डॉ परमार 28 जनवरी 1977 तक मुख्यमंत्री रहे.

1977 में जनता पार्टी की लहर चली और जनता पार्टी भारी बहुमत से सता में आई तो सुलह से जीते शांता कुमार मुख्यमंत्री बने. 1980 में उनकी सत्ता को अपनों ने ही दलबदल करके पलट दिया और जुब्बल कोटखाई से जीते ठाकुर राम लाल कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री बन गए. चुनाव नहीं हुए मगर दलबदल के सहारे से ही कांग्रेस ने सरकार बना ली. ठाकुर राम लाल ने 14 फरवरी 1980 को मुख्यमंत्री पद संभाला और वह 7 अप्रैल 1983 तक इस पद पर रहे.

जब वीरभद्र सिंह बने सीएम

1982 में चुनाव हुए और फिर से कांग्रेस की सरकार बनी. भले ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बन गई मगर पांच साल पहले जनता ने जनता पार्टी के पक्ष में ही वोट किया था. अप्रैल 1983 में वीरभद्र सिंह को केंद्र से लाकर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया और 1985 में उन्होंने विधानसभा के चुनाव करवाए व जीते और सरकार बनाई. 1990 में पहली बार जनता दल के साथ गठजोड़ में भाजपा ने चुनाव जीता व सरकार बनाई और शांता कुमार को मुख्यमंत्री बनाया. शांता कुमार की सरकार बाबरी मस्जिद ध्वंस के बाद गिरा दी गई और फिर से चुनाव हुए और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने.

राज बदलेगा या रिवाज ?

1998 में प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में भाजपा हिविकां सरकार बनी जो पूरे पांच साल चली मगर इससे पहले एक नाटकीय घटनाक्रम में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के बहुमत में न होते हुए भी रमेश ध्वाला आजाद को अपने साथ मिलाया और सरकार बना ली जो महज 28 दिन चली थी. 2003 में फिर से कांग्रेस सत्ता में आई व वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने. 2007 में पहली बार प्रदेश में विशुद्ध भाजपा की सरकार बनी व प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने. 2012 में फिर से प्रदेश में कांग्रेस सता में आई और वीरभद्र सिंह छठी बार मुख्यमंत्री बने. 2017 में फिर से भाजपा सत्ता में आई और जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद संभाला क्योंकि भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से अपना चुनाव हार गए थे. विधानसभा का यह चुनाव रिवाज बदलने या ताज बदलने के नाम पर हुए हैं अब देखना यही होगा कि मतदाताओं ने रिवाज बदलने के लिए वोट किया है या ताज बदलने के लिए। परंपरा टूटेगी या बनी रहेगी, इसी सवाल को लेकर अब चर्चाएं रहेंगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कविताओं से आती गांव-माटी-अपनत्व की महक

July 19, 2025
CIL Director Vinay Ranjan

सीआईएल निदेशक विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

February 24, 2026
world-population

विश्व जनसंख्या वृद्धि धीमी करने के लिए

January 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.